AEW के फेमस Superstar ने WWE में वापसी के दिए संकेत, Sami Zayn और Braun Strowman की वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

Pankaj
AEW सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
AEW सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Tye Dillinger: मौजूदा AEW सुपरस्टार शॉन स्पीयर्स (Shawn Spears) WWE में आ सकते हैं। उन्होंने खुद इस बात के संकेत दिए है। आपको बता दें उन्होंने WWE में टाय डिलिंजर (Tye Dillinger) नाम से काम किया था। WWE में उनका करियर कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा।

Ad

डिलिंजर ने ज्यादातर NXT में ही काम किया। साल 2017 में उन्होंने मेन रोस्टर में कदम रखा था। मेन रोस्टर रन उनका कुछ खास नहीं रहा। साल 2019 में वो कंपनी से चले गए थे। इस साल के अंत में उन्होंने AEW में कदम रख लिया था।

साल 2017 में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच की एक क्लिप पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। ब्रॉन स्ट्रोमैन और सैमी ज़ेन के साथ उन्होंने रिंग शेयर किया था। डिलिंजर ने कैप्शन के जरिए संकेत दिए कि वो WWE में दोबारा वापसी कर सकते हैं।

Ad

टाय डिलिंजर ने AEW में भी लंबे समय से मैच नहीं लड़ा है। उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी कोई बड़ी जानकारी नहीं है। इस लिहाज से देखा जाए तो WWE में उनकी एंट्री हो सकती है। ट्रिपल एच हेड ऑफ क्रिएटिव के रूप में पिछले 9 महीनों से अच्छा काम कर रहे हैं। उनके राज में अभी तक कुछ रिलीज किए गए सुपरस्टार्स ने वापसी की। डिलिंजर भी दोबारा WWE में अपना जलवा दिखा सकते हैं। साल 2021 में कंपनी ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को रिलीज कर दिया था। पिछले साल उन्होंने भी दोबारा वापसी की।

WWE WrestleMania 39 में सैमी ज़ेन का होगा बड़ा मैच

सैमी ज़ेन के लिए पिछला एक साल कंपनी में शानदार रहा। पहले द ब्लडलाइन में रहकर उन्होंने अच्छा काम किया। अब इस फैक्शन से अलग होने के बाद भी वो जबरदस्त काम कर रहे हैं। हाल ही में केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने एक-दूसरे को गले लगाया। अब दोनों रिंग में मिलकर धमाल मचाएंगे। उम्मीद के मुताबिक WWE WrestleMania 39 में सैमी और केविन का मुकाबला द उसोज़ के साथ हो सकता है। जल्द ही इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया जाएगा। अगर ये मैच मेनिया में हुआ तो फिर शानदार रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications