WWE छोड़कर AEW क्यों गया पूर्व चैंपियन? खुद किया असली वजह का खुलासा

WWE
पूर्व WWE सुपरस्टार की आई खास प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Ricochet Explained Leaving WWE: पूर्व WWE सुपरस्टार रिकोशे (Ricochet) पिछले कुछ महीनों में चर्चा का विषय रहे। जून में उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ खत्म हो गया था। उन्होंने इसे आगे बढ़ाने का फैसला ना लेकर कंपनी छोड़ने का ऐलान किया। रिकोशे ने हाल ही में AEW में धमाकेदार डेब्यू किया। पूर्व चैंपियन ने अब WWE छोड़ने का फैसला लेने पर खुलकर बात की।

Ad

22 अगस्त, 2024 को Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 35 साल के रिकोशे ने AEW के साथ मल्टी-ईयर डील साइन की है। इसके बाद ये लगभग तय हो गया था कि बहुत जल्द उनका AEW में डेब्यू होगा। रिकोशे ने WWE में भी अच्छा काम किया था। वो अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स के लिए बहुत फेमस रहे।

Sports Illustrated को हाल ही में रिकोशे ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने WWE छोड़कर जाने के बारे में कहा,

मैं लंबे समय से रेसलिंग कर रहा हूं। मुझे 21 साल हो गए। WWE छोड़ना बहुत कठिन था क्योंकि पिछले छह सालों से मैं वहां पर काम कर रहा था। वहां मुझे कुछ अच्छे दोस्त, अच्छे संबंध और अच्छी यादें मिलीं। इसलिए WWE को अलविदा कहना बहुत कठिन था। मैं हमेशा चीजों में बदलाव करता रहता हूं। मैंने हमेशा कुछ ना कुछ किया है, इसलिए ये कुछ ऐसा था जिसका मैं इंतजार कर रहा था। WWE छोड़ना मेरा सही निर्णय था। मैं AEW का हिस्सा बनना चाहता था।
Ad

WWE में रिकोशे का करियर अच्छा रहा

रिकोशे ने साल 2018 में WWE में कदम रखा था। NXT में पहले उन्होंने अपना जलवा दिखाया। इसके बाद मेन रोस्टर में भी उन्होंने धूम मचाई। रिकोशे कई अच्छी स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे। उनकी कुछ बड़े सुपरस्टार्स के साथ भी राइवलरी रही। उन्हें रेसलिंग का बहुत ज्यादा अनुभव है। वो इंडिपेंडेंड सर्किट में भी बहुत काम कर चुके हैं।

रिकोशे को जरूर AEW ने अच्छी डील दी होगी। WWE से ज्यादा पैसा उन्हें दिया गया होगा। उन्होंने अपने नए सफर की शुरूआत कर दी है। अब देखना होगा कि टोनी खान की कंपनी में उनका करियर कैसा रहेगा। उम्मीद है कि जल्द उन्हें बड़ा पुश मिलेगा और वो सफलता की उड़ान भरेंगे।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications