"Virat Kohli और टीम को बधाई"- T20 World Cup में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद AEW Superstar की आई खास प्रतिक्रिया

Ujjaval
AEW स्टार ने भारत को दी बधाई (Photo: Indian Cricket Team Instagram and Satnam Singh Instagram)
AEW स्टार ने भारत को दी बधाई (Photo: Indian Cricket Team Instagram and Satnam Singh Instagram)

Satnam Singh Congratulates Virat Kohli & Team India: AEW में काम कर रहे भारतीय सुपरस्टार सतनाम सिंह (Satnam Singh) अपने जबरदस्त साइज के कारण काफी चर्चा का विषय रहते हैं। वो 7 फुट 4 इंच के हैं और कई लोग उनके सामने कद में छोटे लगते हैं। भारत ने हाल ही में 2024 का T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा है। इसपर अब सतनाम ने शानदार प्रतिक्रिया दी।

सतनाम सिंह ने भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली के साथ अपनी एक पुरानी वीडियो पोस्ट की। इसमें विराट उन्हें किसी इवेंट के दौरान घड़ी पहना रहे हैं। बाद में दोनों ने साथ में तस्वीर भी क्लिक कराई थी। उन्होंने यहां विराट कोहली और पूरी भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। उन्होंने कैप्शन द्वारा भावुक मैसेज दिया और #Proud का उपयोग करके बताया कि उन्हें अपने देश की जीत पर गर्व है। उन्होंने लिखा,

"T20 वर्ल्ड कप जीतने पर चैंपियन विराट कोहली और टीम इंडिया को बधाई। #Proud"

आप नीचे सतनाम सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

AEW सुपरस्टार सतनाम सिंह की तरह द ग्रेट खली ने भी भारतीय टीम को बधाई दी

WWE Hall of Famer और भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली ने भी भारत के वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की और इसमें वो टीम को शुभकामनाएं देते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कहा,

"हैलो दोस्तों में द ग्रेट खली हूं। मेरी ओर से भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीत पर बधाई। टीम ने वर्ल्ड कप भारत के नाम किया है। मैं सभी को शुभकानाएं देता हूं।"

आप नीचे द ग्रेट खली की सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

AEW स्टार सतनाम सिंह और द ग्रेट खली की हमेशा से तुलना होती आई है। खली ने WWE में अपने बड़े साइज और ताकत के कारण काफी जल्दी नाम कमाया था। उसी तरह से सतनाम सिंह भी हाइट में काफी बड़े हैं। उनका कद असल में खली से भी थोड़ा बड़ा है। AEW में जब-जब सतनाम को मौके मिले हैं, उन्होंने अच्छा काम किया है। इसके बावजूद अभी तक वो सिंगल्स पुश के इंतजार में हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications