WWE के पूर्व चैंपियन और दिग्गज एजे स्टाइल्स के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया

पूर्व WWE चैंपियन को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया
पूर्व WWE चैंपियन को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया

2 बार के पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स (AJ Styles) के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर मौजूदा रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार एजे स्टाइल्स इतनी जल्दी कंपनी छोड़कर नहीं जाएंगे क्योंकि उनका कॉन्ट्रैक्ट बहुत लंबा है। पिछले छह साल से WWE में एजे स्टाइल्स काम कर रहे हैं। साल 2016 के रॉयल रंबल (Royal Rumble) में एजे स्टाइल्स ने डेब्यू किया था। अभी तक एजे स्टाइल्स का WWE रन जबरदस्त चल रहा है। कई चैंपियनशिप एजे स्टाइल्स हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी वो रहे हैं।

WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

डेव मैल्टजर ने रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के शो में एजे स्टाइल्स के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ी बात कही है। मैल्टजर ने कहा,

एजे स्टाइल्स अभी कहीं नहीं जा रहे हैं। मैं क्लियर नहीं बता सकता हूं लेकिन उन्होंने तीन या पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट WWE के साथ साइन किया है। WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किए हुए उन्हें ज्यादा समय नहीं हुआ है। एजे स्टाइल्स अगर चाहेंगे तो जा सकते हैं लेकिन वो इस चीज़ के फेवर में नहीं है। WWE द्वारा भी एजे स्टाइल्स को अच्छा पैसा दिया जा रहा है।

एजे स्टाइल्स की राइवलरी इस समय ओमोस के साथ चल रही है। कुछ हफ्ते पहले ही इन दोनों की जोड़ी Raw में अलग हो गई थी। दोनों ने साथ में 14 महीने तक काम किया। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एजे स्टाइल्स और ओमोस को लेकर WWE ने बड़ा प्लान तैयार किया है। यानी की दोनों को सिंगल पुश दिया जाएगा। एजे स्टाइल्स को सिंगल पुश मिलने का मतलब है कि वो जल्द ही टाइटल पिक्चर में नजर आएंगे। एजे स्टाइल्स ने चैंपियन के रूप में हमेशा अच्छा काम किया है। WWE ने बहुत बार उनके ऊपर भरोसा जताया है। एजे स्टाइल्स इस समय हील के रूप में काम कर रहे हैं। इस लिहाज से भी देखा जाए तो WWE उन्हें तगड़ा पुश आगे देगा। देखना होगा कि WWE द्वारा इस पुश की शुरूआत कब की जाएगी।

Quick Links