Aj Styles vs Shinsuke Nakamura: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 34) इवेंट काफी शानदार रहा था और यहां कुछ जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले थे। WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स (Aj Styles) और शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura) का ड्रीम मुकाबला भी हुआ था। दोनों ही दिग्गज पहली बार WWE में आमने-सामने आ रहे थे और यह मुकाबला WWE चैंपियनशिप के लिए था। इस मैच में स्टाइल्स ने जीत दर्ज की थी और मैच के बाद फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला।
दोनों सुपरस्टार्स ने शानदार एंट्री के बाद WWE चैंपियनशिप मैच की शुरुआत की। दोनों ने टेक्निकल स्किल्स दिखाई और एक-दूसरे पर पंच और किक्स भी लगाई। देखकर लग रहा था कि दोनों अच्छी तरह गेम प्लान बनाकर आए हैं। स्टाइल्स ने शानदार सुप्लेक्स लगाया और पिन किया। हालांकि, पूर्व NJPW स्टार ने किकआउट किया।
नाकामुरा ने फोरआर्म पंच लगाकर वापसी करने की कोशिश की लेकिन स्टाइल्स ने बैकब्रेकर लगा दिया। स्टाइल्स ने काफी समय तक डॉमिनेशन दिखाया और उन्हें सबमिशन में भी फंसाया। बहुत संघर्ष करने के बाद नाकामुरा ने वापसी की लेकिन स्टाइल्स ने ड्रॉपकिक लगाकर दबदबा जारी रखा।
नाकामुरा ने वापसी की और मिडल रोप से बढ़िया किक लगाई। शिंस्के ने लगातार जबरदस्त पंच और किक्स लगाए। उन्होंने एजे के रिब्स को निशाना बनाया। स्टाइल्स ने नाकामुरा के सबमिशन लगाने के प्रयास को असफल किया और फेस फर्स्ट दिया। एजे ने फ्लाइंग फोरआर्म लगाया और नाकामुरा को उठाया।
नाकामुरा ने खुद को बचाया लेकिन स्टाइल्स ने गट बस्टर्स लगा दिया। एजे, अपना फिनिशर स्टाइल्स क्लैश देने गए लेकिन नाकामुरा ने ऐसा नहीं होने दिया। स्टाइल्स के फिनॉमिनल फोरआर्म को काउंटर करके शिंस्के के उनपर लैंडस्लाइड मूव लगाया। साथ ही पिन किया लेकिन चैंपियन ने किकआउट किया।
मैच जारी रहा और स्टाइल्स ने पूर्व NXT चैंपियन को काफ क्रशर में फंसाया। नाकामुरा ने बहुत संघर्ष करने के बाद इस मूव को काउंटर करके स्टाइल्स पर ही सबमिशन लगा दिया। स्टाइल्स ने नाकामुरा को उठाया और जबरदस्त मूव दिया। एजे ने नाकामुरा के घुटने को लगातार निशाना बनाया और फिर फिनॉमिनल फोरआर्म देकर पिन किया। हालांकि, शिंस्के ने किकआउट किया।
नाकामुरा ने एजे के स्प्लैश को काउंटर किया लेकिन वो जीतने में सफल नहीं हुए। मैच जारी रहा और स्टाइल्स की गर्दन पर दिग्गज ने किंसाशा लगाया। हालांकि, स्टाइल्स ने किकआउट किया। बाद में नाकामुरा ने रिवर्स एक्सपलोडर लगाया और फिर किंसाशा देने गए। हालांकि, एजे ने इसे स्टाइल्स क्लैश में कन्वर्ट करके पिन किया। उन्होंने जीत दर्ज करते हुए टाइटल रिटेन रखा।
WWE WrestleMania 34 में मैच के बाद Shinsuke Nakamura स्ने Aj Styles को दिया था धोखा
![शिंस्के नाकामुरा ने एजे स्टाइल्स को धोखा दे दिया था](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/02/3496f-16772232813002-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/02/3496f-16772232813002-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/02/3496f-16772232813002-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/02/3496f-16772232813002-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/02/3496f-16772232813002-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/02/3496f-16772232813002-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/02/3496f-16772232813002-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/02/3496f-16772232813002-1920.jpg 1920w)
एजे स्टाइल्स की जीत के बाद नाकामुरा ने उनके प्रति सम्मान दिखाया। उन्होंने हाथ मिलाया और फिर शिंस्के घुटनों पर बैठकर स्टाइल्स को WWE चैंपियनशिप देने लगे। हालांकि, उन्होंने इसी बीच फैंस को सरप्राइज कर दिया और स्टाइल्स पर लो-ब्लो लगा दिया। स्टाइल्स और प्रशंसकों को इसपर भरोसा नहीं हो रहा था। नाकामुरा ने दिग्गज पर हमला किया और फिर किंसाशा लगाकर अपना गुस्सा निकाला। इस धोखे के साथ उनका हील टर्न हुआ था।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।