WWE रेसलमेनिया 36 में एजे स्टाइल्स का मैच अंडरटेकर के खिलाफ बोनयार्ड मुकाबले में हुआ था, जिसमें टेकर ने पूर्व चैंपियन को जिंदा दफन कर दिया था। जिसके बाद स्टाइल्स के फ्यूचर पर सवाल बन गया था लेकिन अब स्टाइल्स ने पहली प्रतिक्रिया दी और कहा है कि वो जिंदा है। ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार जॉन सीना ने दिए संन्यास के संकेतरेसलमेनिया इस बार कोरोना वायरस के चलते परफॉर्मेंस सेंटर में हुई थी, अंडरटेकर और स्टाइल्स का मैच पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था। 30 मिनट से अधिक चले इस मैच में काफी अच्छा रोमांच देखने को मिला। स्टाइल्स की मदद उनके दोस्त कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज ने भी की थी लेकिन टेकर ने उन्हें चित कर दिया। ये मैच इसलिए भी खास था क्योंकि इसको शूट काफी अच्छी तरह से किया गया था। टेकर ने स्टाइल्स को दफन कर रेसलमेनिया में 25वीं जीत हासिल की थी। अब स्टाइल्स ने पोस्ट कर अपना जवाब दे दिया है। View this post on Instagram I’m alive on mixer.com/STYLESCLASH A post shared by AJ Styles (@ajstylesp1) on Apr 8, 2020 at 7:17pm PDTस्टाइल्स और अंडरटेकर की दुश्मनी सऊदी अरब में हुई सुपर शोडाउन से शुरु हुई। जहां तुवैक ट्रॉफी के दौरान बैकस्टेज ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन ने रे मिस्टीरियो पर अटैक किया था। वहीं अंडरटेकर आ गए थे और दोनों की मारा।जिसके बाद टेकर ने रिंग में एंट्री करते हुए स्टाइल्स पर जीत दर्ज की। जिसके बाद रॉ के एपिसोड में स्टाइल्स ने चैलेंज किया और बाद में दोनों का कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ। इतना ही नहीं एजे स्टाइल्स ने पहले अंडरटेकर की पत्नी मिशेल मैक्कुल पर निशाना साधा और मजाक बनाया। उसके बाद उन्होंने अपने मजाक में डैडमैन को भी लपेट लिया था। खैर, रेसलमेनिया का मैच हो चुका है और टेकर ने अपना बदला ले लिया है। अब देखना होगा कि क्या उन दोनों की कहानी आगे बढ़ती है या WWE इसको यहीं खत्म कर देता है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं