WWE SmackDown में दिग्गज की वापसी, पहले मैच में मिली हार, चोट के कारण बड़ा झटका

WWE SmackDown में फेमस सुपरस्टार की हुई वापसी (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में फेमस सुपरस्टार की हुई वापसी (Photo: WWE.com)

AJ Styles Returns SmackDown: WWE Bad Blood 2024 से पहले SmackDown का पहला एपिसोड शानदार रहा। शो की शुरूआत में दिग्गज एजे स्टाइल्स (AJ Styles) ने धमाकेदार वापसी की। एक नए अंदाज में वो नज़र आए उन्हें देखकर फैंस भी खुश हो गए। हालांकि, शो उनके लिए कुछ अच्छा नहीं रहा। उन्हें कार्मेलो हेज के खिलाफ जबरदस्त मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और वो चोटिल भी हो गए। ये एक बड़ी चिंता का विषय है।

15 जून, 2024 को Clash at the Castle इवेंट का आयोजन हुआ था। इस शो में कोडी रोड्स ने आई क्विट मुकाबले में एजे स्टाइल्स के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी। दोनों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला था। अंत में स्टाइल्स को हार का सामना करना पड़ा था। इस इवेंट के बाद से स्टाइल्स WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। उन्हें लेकर तमाम बातें सामने आईं। पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में WWE ने उनकी वापसी का ऐलान कर फैंस को खुशखबरी दी थी।

इस हफ्ते SmackDown में स्टाइल्स ने वापसी कर फैंस के ऊपर अपना प्यार जताया। बहुत जल्दी उनके सैगमेंट में कार्मेलो हेज ने दखलअंदाजी की। दोनोंं के बीच बातचीत हुई। हेज ने एजे को क्विटर कहकर उनका मजाक बनाया। स्टाइल्स ने इसके बाद हेज को मुकाबले के लिए चुनौती पेश कर दी। मौजूदा यूएस चैंपियन एलए नाइट ने एंट्री की। उन्होंने दोनों सुपरस्टार्स के ऊपर तंज कसा। नाइट ने हेज से कहा कि अगर वो स्टाइल्स को हरा देते हैं तो फिर उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल मैच मिल सकता है।

इसके बाद एजे स्टाइल्स और कार्मेलो हेज के बीच मुकाबला शुरू हुआ। दोनों सुपरस्टार्स ने मैच में अपनी ताकत दिखाई। शुरूआत में स्टाइल्स ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए दबदबा बनाया। स्टाइल्स ने हेज को शानदार अंदाज में स्लाइडिंग फोरआर्म और रिंग कॉर्नर स्प्लैश दिया। हालांकि, इसके बाद मामला थोड़ा गड़बड़ हो गया। एजे पैर में चोट के कारण लंगड़ाने लगे। वो मुकाबले में आगे नहीं बढ़ पाए और इस वजह से रेफरी ने मैच का अंत कर दिया। रिंग अनाउंसर ने हेज को विजेता घोषित कर दिया। मेडिकल टीम ने आकर एजे की जांच की और उसके बाद वो बैकस्टेज गए। नाइट ने भी मौके का फायदा उठाकर हेज को BFT लगा दिया।

WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स को हो सकता है नुकसान

एजे स्टाइल्स ने लंबे समय बाद वापसी की और उन्हें चोट लग गई। ये बिल्कुल भी अच्छी बात नहींं है। इससे उन्हें बड़ा नुकसान आगे जाकर झेलना पड़ सकता है। अगर वो मुकाबले में जीत हासिल करते तो फिर उनका मनोबल ऊंचा होता। खैर बहुत जल्द उनकी चोट के बारे में बड़ा अपडेट सामने आ जाएगा। उम्मीद है कि एजे को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications