WWE सुपरस्टार और पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर (Finn Bálor) अब रेड ब्रांड में नजर आएंगे। ड्राफ्ट के जरिए उन्हें अब रेड ब्रांड में डाल दिया गया है। फिन बैलर ने रेड ब्रांड में आने के बाद सबसे पहले एजे स्टाइल्स और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को संदेश भेजा था। एजे स्टाइल्स (AJ Styles) ने अब बैलर को जवाब देते हुए रेड ब्रांड में उनका स्वागत किया है।WWE दिग्गज फिन बैलर ने एजे स्टाइल्स को लेकर किया था ट्वीटफिन बैलर ने एजे स्टाइल्स को "What's Up brother" मैसेज भेजा था। ट्विटर के जरिए उन्होंने ये बात कही थी। आपको बता दें एजे स्टाइल्स और बैलर के बीच अच्छा इतिहास रहा है।AJ Styles@AJStylesOrgThere's a lot of people I don't like on Monday night RAW... you're not one of 'em. Welcome my friend. twitter.com/FinnBalor/stat…Finn Bálor@FinnBalor@AJStylesOrg whats up brother7:47 AM · Oct 5, 202110233874@AJStylesOrg whats up brother1:49 AM · Oct 11, 2018There's a lot of people I don't like on Monday night RAW... you're not one of 'em. Welcome my friend. twitter.com/FinnBalor/stat…वैसे फिन बैलर और एजे स्टाइल्स काफी अच्छे दोस्त हैं। WWE में आने से पहले से उनकी दोस्त अभी भी कायम है। न्यू जापान प्रो रेसलिंग के दौरान भी ये दोनों एक-दूसरे के काफी करीब रहे। WWE इतिहास में अभी तक दोनों के बीच सिर्फ एक बार मैच हुआ है। साल 2017 TLC पीपीवी में दोनों का मुकाबला हो चुका है। ये मैच काफी शानदार रहा था।अब दोनों एक ही ब्रांड का हिस्सा है। बहुत लंबे समय बाद ये चीज देखने को मिली है। बैलर और एजे स्टाइल्स का मैच अगर होगा तो जबरदस्त होगा। वैसे ये राइवलरी फैंस को जरूर देखने को मिलेगी। इन दोनों सुपरस्टार्स का रिंग में जिस तरह प्रदर्शन रहता है वो काबिलेतारीफ है। दोनों फैंस को बहुत अच्छा मैच फिर से दे सकते हैं। दोनों ने ट्विटर के जरिए भी अपनी बात रख दी है। सबसे बड़ी बात है कि दोनों का रेसलिंग में काफी अनुभव रहा है।देखना होगा कि Raw में इन दोनों की राइवलरी कब शुरू होगी। फिन बैलर हाल ही में रोमन रेंस के खिलाफ हार कर आए है। एजे स्टाइल्स का रेड ब्रांड में शानदार प्रदर्शन जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिन बैलर को रेड ब्रांड में अच्छा पुश दिया जाएगा। अगर ऐसा होगा तो फिर एजे स्टाइल्स के साथ उनकी राइवलरी जरूर होगी। फैंस इन दोनों के बीच अब शानदार मैच देखना चाहते हैं। सभी को उम्मीद है कि ये दोनों सुपरस्टार्स रिंग में धमाल मचाएंगे।