"मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा"- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर पूर्व चैैंपियन ने दिया बड़ा बयान

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बहुत बड़ा बयान

पूर्व WWE चैंपियन अल्बर्टो डेल रियो (Alberto Del Rio) ने इस बार दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को लेकर बड़ा बयान दिया। WWE रिंग में फैंस ने हमेशा ब्रॉक लैसनर का खतरनाक रूप देखा है। रिंग के बाहर ब्रॉक लैसनर के कैरेक्टर के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। Sportskeeda से बात करते हुए इस बार अल्बर्टो डेल रियो ने बताया कि ब्रॉक लैसनर पर्दे के पीछे कैसे रहते हैं।

पूर्व WWE चैंपियन अल्बर्टो डेल रियो ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

WWE में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है। रिंग में ज्यादातर लैसनर को सभी ने हील के रूप में देखा है। लैसनर जब भी रिंग में आते हैं तो कुछ ना कुछ बवाल जरूर होता है। अल्बर्टो डेल रियो ने इस बार लैसनर को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा,

ब्रॉक लैसनर हमारे लिए हमेशा अच्छे रहे। एक परफॉर्मर के रूप में भी वो मेरे लिए शानदार रहे। मेरे लिए ही नहीं बल्कि रिकार्डो रॉड्रीगेज़ के लिए भी वो अच्छे थे। इस बात से आपको पता चल जाएगा कि लैसनर कैसे इंसान है। लैसनर ने कभी भी मेरे रिंग अनाउंसर रिकार्डो को इग्नोर नहीं किया। उनकी जगह कोई और होता तो वो जरूर ये काम करता। रिकार्डो को भी लैसनर ने स्वीकार किया। रिकार्डो को लैसनर ने अच्छा मौका दिया। इस चीज़ के लिए मैं हमेशा ब्रॉक लैसनर का आभारी रहूंगा।

youtube-cover

अल्बर्टो डेल रियो ने इस बार ब्रॉक लैसनर की जमकर तारीफ की। लैसनर को लेकर इस तरह का बयान पहले भी कई सुपरस्टार दे चुके हैं। पर्दे के पीछे लैसनर का स्वभाव हमेशा सभी के लिए अच्छा रहता है। अल्बर्टो डेल रियो ने भी ये बात अब फैंस को बता दी।

WWE रिंग में इस समय ब्रॉक लैसनर शानदार काम कर रहे हैं। Day 1 पीपीवी में कुछ दिन बाद रोमन रेंस का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ होगा। दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेगा। इस मैच पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी है। डेव मैल्टजर ने हाल ही में कहा था कि इस मैच का अंत काफी रोचक होगा। पॉल हेमन का भी इस मैच में बहुत बड़ा रोल रहेगा।