इस हफ्ते WWE रॉ (RAW) के मेन इवेंट में एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) का सामना रॉ (RAW) विमेंस चैंपियन असुका (Asuka) के खिलाफ हुआ। इस मुकाबले में एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) का डरवाना रुप देखने को मिला। इस मैच में काफी सारा रोमांच, ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिला। एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने एंट्री अपनी मुस्कान वाले किरदार के साथ की। इस दौरान लाइट्स बंद हो गई और फिर रॉ (RAW) में ब्रेक हुई। ये भी पढ़ें: WWE RAW, अच्छी और बुरी बातें: गोल्डबर्ग की वापसी नहीं होने से मिली निराशा, फेमस सुपरस्टार ने किया धमाकेदार प्रदर्शनWas @WWEAsuka READY for this?!#WWERaw pic.twitter.com/C5RQ3K9N0y— WWE (@WWE) January 19, 2021ये भी पढ़ें: "ब्रॉक लैसनर द्वारा Royal Rumble में मुझे 15 सेकंड में एलिमिनेट करना मेरी जिंदगी का सबसे खास पल रहा था"जैसे ही लाइट्स ऑन हुई तब एलेक्सा ब्लिस काफी अलग रुप में दिखाई दी और उनका किरदार पूरा बदल गया। उन्होंने अलग तरीके कपड़े पहने और उसके बाद उनकी हंसी बंद हो गई। असुका जब रिंग में आ रही थी तब उनको डर लग रहा था। हालांकि RAW विमेंस चैंपियन असुका ने किसी तरह मैच लड़ा लेकिन अंत में एलेक्सा ब्लिस ने असुका को सिस्टर एबीगेल दिया और मुकाबला जीत लिया।ये भी पढ़ें: WWE में जल्द हो सकती है वरुण धवन की एंट्री, दिग्गज सुपरस्टार्स करना चाहते हैं साथ में कामSISTER ABIGAIL!#WWERaw pic.twitter.com/mwWDAsqnvd— WWE (@WWE) January 19, 2021मैच के बाद एलेक्सा ब्लिस का डरवाना रूप जारी रहा और फिर वो अपने फायरफ्लाई फन हाउस कैरेक्टर में आ गई, उसके बाद RAW खत्म हुई और फिन्ड की अवाज सुनने में आई।.@AlexaBliss_WWE has PINNED #WWERaw Women's Champion @WWEAsuka in a deeply disturbing showdown! pic.twitter.com/SmKlxOkICa— WWE (@WWE) January 19, 2021WWE Royal Rumble में एलेक्सा ब्लिस ने अपनी एंट्री का ऐलान कियाइससे पहले इस हफ्ते की RAW में एलेक्सा ब्लिस ने अपने प्लेग्राउंड में असुका को बुलाया था। वहीं एलेक्सा ब्लिस ऐलान कर चुकी हैं कि वो WWE Royal Rumble में एंट्री करने वाली हैं। इसी के साथ कयास लगाया जा रहा है कि एलेक्सा ब्लिस और असुका का WrestleMania 37 में चैंपियनशप मैच होने वाला है। खैर, अब देखना होगा कि 31 जनवरी (भारत में 1 फरवरी) को होने वाली Royal Rumble को एलेक्सा ब्लिस जीत पाती है या नहीं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।