WWE की पूर्व चैंपियन की वापसी को लेकर आया खराब अपडेट, दिग्गज ने ट्वीट करके फैंस को दिया झटका?

WWE में वापसी को लेकर एलेक्सा ब्लिस ने दिया अपडेट
WWE में वापसी को लेकर एलेक्सा ब्लिस ने दिया अपडेट

WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने हाल ही में रिंग में अपनी वापसी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए बड़ा अपडेट दिया। एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) 2022 में ब्लिस नजर आई थीं और इसके पहले उन्होंने WWE में अपना अंतिम मैच सितंबर 2021 में लड़ा था।

सभी को लग रहा था कि विमेंस Elimination Chamber मैच में वापसी के बाद ब्लिस लगातार WWE में नजर आएंगी। हालांकि, ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है। एलेक्सा एक बार फिर एक्शन से दूर हो गई हैं। Elimination Chamber से पहले लगातार उनकी वापसी के सैगमेंट्स दिखाए जा रहे थे। WWE ने उनकी वापसी को काफी हाइप किया था।

इसी वजह से WWE फैंस उनके इस रन को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे थे। एक प्रशंसक ने ट्विटर पर एलेक्सा ब्लिस से वापसी के बारे में सवाल किया। इसपर ब्लिस ने जवाब देकर बताया कि WWE में उनकी वापसी उनपर निर्भर नहीं है। यह रहा एलेक्सा ब्लिस का जवाब:

WWE ऑफिशियल्स और मैनेजमेंट निर्णय लेती है कि किन सुपरस्टार्स को मौका मिलेगा। एलेक्सा ने ट्वीट करके यह जरूर बता दिया है कि अभी WWE के पास उनके लिए कोई प्लान्स नहीं है और वो कुछ समय तक एक्शन से दूर रहेंगी। पहले लग रहा था कि वो चोटिल होने के कारण नजर नहीं आ रही हैं लेकिन इस ट्वीट से साफ हो गया कि वो पूरी तरह फिट है लेकिन WWE के पास अभी प्लान्स की कमी है।

WWE सुपरस्टार और पूर्व विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस का चोट के साथ बड़ा इतिहास रहा है

एलेक्सा ब्लिस को अपने WWE करियर के दौरान कई बार चोट लगी है। वो इसी वजह से कुछ मौकों पर एक्शन से दूर रही हैं। हालांकि, उनके ट्वीट को देखकर लग रहा है कि वो अभी चोटिल नहीं है। पिछले कुछ महीनों में उनके कैरेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। WrestleMania 38 के बाद वो एक बार फिर रिंग में वापसी करते हुए नजर आ सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Be the first one to comment