WWE Elimination Chamber मैच में हिस्सा लेने वाले छठवें Superstar के नाम का हुआ ऐलान, 5 महीने बाद दिग्गज का रिंग में दिखेगा जलवा

WWE Elimination Chamber 2022 में होगा बवाल
WWE Elimination Chamber 2022 में होगा बवाल

WWE Elimination Chamber 2022 में 6 विमेंस के बीच धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलेगा। रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच ये होगा। WWE ने पहले इस मैच के लिए पांच सुपरस्टार्स के नाम का ऐलान किया था। इस मैच में हिस्सा लेने वाले छठे सुपरस्टार के बारे में पहले नहीं बताया गया था। सभी को लगा था कि इस मिस्ट्री सुपरस्टार का ऐलान शो के दौरान किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल इस चैंबर मैच में छठे सुपरस्टार के रूप में एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) रिंग में नजर आएंगी। WWE ने इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो के दौरान इस बात का ऐलान किया।

Ad
Ad

WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस को लेकर अपडेट

विमेंस Elimination Chamber मैच में रिया रिप्ली, बियांका ब्लेयर, लिव मॉर्गन, ड्रूड्रॉप, निकी A.S.H. और एलेक्सा ब्लिस हिस्सा लेंगी। ये बहुत ही तगड़ा मुकाबला होगा। दरअसल पिछले कुछ समय से एलेक्सा ब्लिस मानसिक रूप से फिट नजर नहीं आ रही थीं। एलेक्सा ब्लिस की लगातार थेरेपी चल रही थी। रेड ब्रांड में हर हफ्ते उनका सैगमेंट दिखाया जा रहा था। डॉक्टर लगातार उन्हें सही करने की कोशिश कर रहे थे।

रेड ब्रांड के इस हफ्ते के एपिसोड में डॉक्टर ने एलेक्सा ब्लिस को फिट घोषित कर दिया था। डॉक्टर ने कहा कि ब्लिस को हमेशा रेप्लिका डॉल अपने साथ रखनी होगी। एलेक्सा ब्लिस ने इसके बाद फिर Elimination Chamber मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया। WWE ने भी एलेक्सा ब्लिस की एंट्री ऑफिशियल कर दी। पिछले साल सितंबर के बाद से पहली बार एक्शन में एलेक्सा ब्लिस नजर आएंगी।

WWE Elimination Chamber 2022 में बैकी लिंच और लीटा के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। चैंबर मैच में जो भी जीतेगा वो बैकी लिंच या फिर लीटा का मुकाबला WrestleMania 38 में करेगा। इस मैच में अब काफी मजा आएगा। WWE Elimination Chamber 2022 का आयोजन 19 फरवरी को सऊदी अरब में होगा। विमेंस चैंबर मैच में इस बार बड़ा सरप्राइज मिलेगा। अब देखना होगा कि इस बार चैंबर मैच का विजेता कौन होगा। बियांका ब्लेयर ने कुछ दिन पहले बैकी लिंच को WrestleMania 38 के लिए चुनौती दी थी। अब देखना होगा कि इस मुकाबले में क्या होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications