WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस की तैयारी रॉ और स्मैकडाउन में चल रही है। WWE स्मैकडाउन के इस हफ्ते के एपिसोड में फैटल 4वे मैच हुआ। बेली के खिलाफ WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस में नंबर वन कंटेंडर का ये मैच हुआ। टमिना, लेसी इवांस, एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस के बीच ये शानदार मैच देखने को मिला था। इससे पहले बेली ने साशा बैंक्स के ऊपर किए गए अटैक का कारण भी बताया। मैच की शुरूआत से पहले बेली ने निकी क्रॉस पर हमला भी किया। Despite being attacked by @itsBayleyWWE, @NikkiCrossWWE wants to compete in this Fatal 4-Way Match determine the No. 1 Contender to the #SmackDown Women's Title!@AlexaBliss_WWE @LaceyEvansWWE @TaminaSnuka pic.twitter.com/8nT3HkQ4Id— WWE (@WWE) September 12, 2020ये भी पढ़ें: WWE Smackdown, 11 सितंबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातेंWWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस का बड़ा रूपमैच से पहले एलेक्सा ब्लिस और WWE ऑफिशियल्स ने निकी क्रॉस को चैक किया। इसके बाद निकी क्रॉस ने मैच लड़ने की बात कही। इसके बाद मैच भी शुरू हुआ। रिंग के बाहर एलेक्सा ब्लिस, टमिना और लेसी इवांस की फाइट देखने को मिली। निकी और एलेक्सा की इस बार दोस्ती देखने को मिली थी। दोनों ने मिलकर टमिना और लेसी इवांस पर अटैक किया। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो काफी चौंकाने वाला पल था। अनाउंसर्स टेबल पर एलेक्सा ब्लिस ने सभी को चौंकाते हुए अपनी दोस्त निकी क्रॉस को सिस्टर एबीगेल दे दिया। इसके बाद वो वहां से गायब हो गईं थीं।😮 😮 😮 😮#SmackDown @AlexaBliss_WWE pic.twitter.com/dtdgROxKYe— WWE (@WWE) September 12, 2020मैच इसके बाद भी चलता रहा था। एलेक्सा के जाने के बाद टमिना, लेसी और निकी के बीच मैच हुआ। तीनों के बीच काफी अच्छा मैच देखने को मिला था। मैच के अंत में निकी क्रॉस ने टमिना को सुपर किक देते हुए पिन किया और इस मैच को अपने नाम कर लिया। अब क्लैश ऑप चैंपियंस में निकी क्रॉस का मुकाबला बेली के साथ होगा। दोनों के बीच स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। निकी क्रॉस के पास एक बार फिर बड़ा मौका आ गया है। वैसे देखा जाए तो क्लैश ऑप चैंपियंस में निकी के जीतने के चांस कम हैं। शायद इस मैच में साशा बैंक्स वापसी कर बेली के ऊपर अटैक कर सकती हैं। इस महीने के अंत में इस पीपीवी का आयोजन होगा। लगातार इसे लेकर कई बड़े मैचों का ऐलान हो रहा है।साशा बैंक्स के ऊपर पिछले हफ्ते बेली ने हमला किया था। एलेक्सा ब्लिस ने ये दिखा दिया कि वो अब द फीन्ड का साथ देंगी। ऐसा रूप एलेक्सा का पहले कभी देखने को नहीं मिला था। अब एलेक्सा के कैरेक्टर में बड़ा बदलाव आने वाला है।ये भी पढ़ें: Smackdown के मेन इवेंट में रोमन रेंस के दमदार प्रदर्शन की फैंस ने की जमकर तारीफ