Alexa Bliss Returns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला और आखिर एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने वापसी की। वो सिर्फ वापस नहीं आईं, बल्कि उन्होंने रिंग में भी जलवा बिखेरा और बड़ी जीत अपने नाम कर ली। ब्लिस को दोबारा एक्शन में देखकर फैंस बेहद खुश हो गए।
SmackDown में एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला था। इसके द्वारा चेल्सी ग्रीन और पाइपर निवेन का ज़ेलिना वेगा और उनके मिस्ट्री पार्टनर के खिलाफ मैच बुक हो गया। फैंस के मन में सवाल था कि आखिर मिस्ट्री पार्टनर कौन होगा। ब्लू ब्रांड में ही कुछ देर बाद यह टैग टीम मैच देखने को मिला। पूर्व विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस ने इसी बीच मिस्ट्री पार्टनर के रूप में एंट्री की। उनकी वापसी से फैंस में खुशी की लहर आ गई।
एलेक्सा ब्लिस ने ज़ेलिना वेगा के साथ टीम बनाकर धमाकेदार प्रदर्शन किया। यह टैग टीम मैच अच्छा रहा। अंत में ज़ेलिना वेगा ने ब्लिस की मदद से पाइपर निवेन पर कोड रेड लगाया और रिंग के बाहर उन्हें मिटिओरा मूव लगाया। रिंग में एलेक्सा ब्लिस ने लीगल स्टार चेल्सी ग्रीन पर सिस्टर एबीगेल डीडीटी लगाया और पिन करके टीम को बड़ी जीत दिला दी। एलेक्सा ने इसी के साथ वापसी पर अपनी छाप छोड़ दी। उन्होंने विमेंस यूएस चैंपियन वेगा के साथ जीत सेलिब्रेट की।
WWE SmackDown में एलेक्सा ब्लिस का अगला कदम क्या होगा?
एलेक्सा ब्लिस को WWE SmackDown में वापस देखकर फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं। ब्लिस को सभी मिस कर रहे थे और जब उन्हें WrestleMania का हिस्सा नहीं बनाया गया, तो WWE का गुस्सा फूटा। कुछ समय पहले रिपोर्ट आई थी कि एलेक्सा को Wyatt Sick6 फैक्शन का लीडर बनाया जाने वाला है।
अब ब्लिस वापस आ गई हैं, तो भविष्य में उन्हें इस स्टोरी का हिस्सा बनाया जा सकता है। इसके अलावा WWE SmackDown में उन्होंने बैकस्टेज शार्लेट फ्लेयर को कंफ्रंट किया था और उनसे कुछ बात करने की इच्छा रखी थी। संभव है कि यह दोनों स्टार्स भविष्य में साथ आकर काम कर सकती हैं, या फिर एक-दूसरे से दुश्मनी कर सकती हैं। फैंस को यह दोनों ही चीजें बहुत ज्यादा पसंद आएंगी।