द फीन्ड के नए साथी ने 6 फुट 5 इंच के तगड़े WWE रेसलर को अजीबोगरीब संदेश देकर दी चेतावनी

Enter caption

स्रर्वाइवर सीरीज के लिए WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन का मैच तय हो गया है। चैंपियन VS चैंपियन मैच में उनका मुकाबला रोमन रेंस के साथ होगा। लेकिन रॉ में रैंडी ऑर्टन की दो और सुपरस्टार्स के साथ फ्यूड चल रही है। ड्रू मैकइंटायर ने साफ संकेत दे दिए है कि वो अपना टाइटल वापस लेकर रहेंगे। लेकिन द फीऩ्ड भी अब इस फ्यूड में मिक्स हो रहे हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: "WWE का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए मैंने खुद ट्रिपल एच से सीधे बात की थी"

WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने दिया मैसेज

द फीन्ड के साथ एलेक्सा ब्लिस भी है। जल्द ही फैंस को WWE चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिल सकता है। आने वाले रॉ के एपिसोड में WWE ने ए मोमेंट ऑफ ब्लिस सैगमेंट का ऐलान किया है। इस सैगमेंट में स्पेशल गेस्ट के तौर पर ड्रू मैकइंटायर होंगे। ड्रू मैकइंटायर ने हाल ही में इस सैगमेंट के लिए ट्वीट किया था। ड्रू मैकइंटायर ने कहा था कि वो इस दस मिनट के इंटरव्यू के लिए उत्साहित है।

अब इसका उत्तर एलेक्सा ब्लिस ने एक गुप्त मैसेज देकर किया है। एलेक्सा ब्लिस ने मी टून लिखकर इमोजी बनाया है। इसका मतलब ये है कि ये कोई नॉर्मल इंटरव्यू नहीं होने वाला है।

Ad

द फीन्ड के साथ आने के लिए एलेक्सा ब्लिस ने अपने कैरेक्टर में जो परिवर्तन किया है उससे सभी फैंस खुश है। फैंस का दिल एलेक्सा ब्लिस ने जीत लिया है। अब पूरी तरह द फीन्ड के साथ एलेेक्सा ब्लिस आ गई है। फायर फ्लाई फनहाउस सैगमेंट में भी वो नजर आती हैं।

ये भी पढ़ें: "WWE का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए मैंने खुद ट्रिपल एच से सीधे बात की थी"

द फीन्ड के अब रॉ में जो भी सैगमेंट होते हैं सभी में एलेक्सा ब्लिस नजर आती हैं। रैंडी ऑर्टन के ऊपर भी उन्होंने दखलअंदाजी दी। कुल मिलाकर ये है कि इस कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। हर हफ्ते रॉ में कुछ ना कुछ नया चीज देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते भी काफी घमासान देखने को मिला था। इस हफ्ते शायद ड्रू मैकइंटायर के ऊपर द फीन्ड हमला कर सकते हैं। इसलिए शायद इस सैगमेंट का ऐलान किया गया है। अगर ऐसा होता है तो फिर ये साफ है कि आने वाले समय में WWE टाइटल के लिए शानदार मैच होगा। इस मैच में एलेक्सा ब्लिस का भी बड़ा रोल रहेगा।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस के कारण 36 साल के सुपरस्टार को लगा झटका, मौजूद चैंपियन पर हुआ खतरनाक अटैक

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications