WWE में अभी भी पूर्व सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन के चाहने वालों की कमी नहीं है। आप सभी को पता है कि एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) और ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) बहुत अच्छे दोस्त हैं। WWE में भी दोनों ने साथ में बहुत काम किया। ब्रॉन स्ट्रोमैन के रिलीज होने के बाद भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। आप अगर एलेक्सा ब्लिस का हालिया ट्वीट देखेंगे तो इस बात का पता चल जाएगा।WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने किया ट्वीट WWE Mixed Match Challenge में ब्रॉन स्ट्रोमैन और एलेक्सा ब्लिस ने टीम ने बनाई थी। दोनों काफी चर्चा में इस दौरान रहे थे। हालांकि ये ये प्रतियोगिता वो जीत नहीं पाए थे। हाल ही में एलेक्सा ब्लिस की शादी हुई थी। इस शादी में ब्रॉन स्ट्रोमैन भी मौजूद रहे थे। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने हाल ही में एलेक्सा की शादी की एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें ब्लिस और स्ट्रोमैन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। ब्लिस ने भी इस तस्वीर पर शानदार besties forever!! कैप्शन दिया। Lexi (Kaufman) Cabrera@AlexaBliss_WWE🏻 besties forever!! @Adamscherr99 twitter.com/adamscherr99/s…Adam Scherr@Adamscherr99Besties forever!!! #TeamLittleBig #DanceWithMeSis #LiveLaughLove3529175Besties forever!!! #TeamLittleBig #DanceWithMeSis #LiveLaughLove https://t.co/FSbCeeeuav🙌🏻 besties forever!! @Adamscherr99 twitter.com/adamscherr99/s…ब्रॉन स्ट्रोमैन को पिछले साल WWE ने रिलीज कर दिया था। इसके बाद फैंस बहुत गुस्से में आ गए थे। ब्रॉन स्ट्रोमैन का WWE करियर अच्छा रहा था। साल 2017 के बाद स्ट्रोमैन को WWE ने शानदार पुश दिया। हालांकि स्ट्रोमैन को सबसे बड़ी सफलता साल 2020 में मिली थी। स्ट्रोमैन ने गोल्डबर्ग को हराकर पहली बार अपने करियर में यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। रिलीज से पहले भी टाइटल पिक्चर में हमेशा रहे थे। अचानक उन्हें रिलीज करने का कारण आज तक समझ नहीं आया। WWE से रिलीज होने के बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन ने इंडिपेंडेंट सर्किट में काम किया। इसके बाद स्ट्रोमैन ने EC3 के साथ मिलकर अपनी एक नई रेसलिंग कंपनी खोल दी। स्ट्रोमैन अब अपनी कंपनी को प्रमोट कर रहे हैं। एलेक्सा ब्लिस भी इस समय रॉ में काम कर रही हैं। हालांकि वो किसी बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा इस समय नहीं है। एलेक्सा ब्लिस और असुका के साथ हाल ही में उनकी टीम बनीं है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।