पिछले कुछ दिन WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस(Alexa Bliss) के लिए अच्छे नहीं रहे हैं। एलेक्सा ब्लिस के घर के अहम सदस्य उनके पिग लैरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। कुछ ही दिन पहले ब्लिस ने इंस्टाग्राम पर फैंस को जानकारी दी थी कि लैरी की हालत नाजुक हो गई है और फैंस से ब्लिस ने मदद भी मांगी थी। ब्लिस ने लैरी का इलाज भी कराया लेकिन इसमें सफलता प्राप्त नहीं हुई। एलेक्सा ने लैरी की याद में एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और सभी को धन्यवाद दिया है।यह भी पढ़ें: शोक में डूबा WWE सुपरस्टार, जॉन सीना की हुई 'बेइज्जती', ब्रॉक लैसनर को लेकर फेमस सुपरस्टार का छलका दर्दWWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने शेयर किया इमोशनल वीडियोWWE Raw में इस हफ्ते एलेक्सा ब्लिस नजर नहीं आईं थी और इसके बाद लगातार इस चीज को लेकर चर्चा बढ़ गई थी। शो के बाद ही एलेक्सा ने इस चीज का असली कारण फैंस को बताया था। लैरी की तबियत ज्यादा खराब होने के कारण रेड ब्रांड का हिस्सा इस बार एलेक्सा नहीं बन पाईँ थी। साल 2017 से एलेक्सा ने अपने साथ इस पिग को रखा था और फैमिली मेंबर की तरह हमेशा इसे प्यार किया।एलेक्सा अपने पिग से कितना प्यार करती हैं ये बात सभी को पता है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो एलेक्सा ने शेयर किया उसमें भी वो रोते हुए नजर आ रही हैं। ब्लिस की आंखे भी पूरी तरह इसमें लाल नजर आ रही हैं, इससे साफ लग रहा है कि उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। ब्लिस ने सभी फैंस को सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा हैं।यह भी पढ़ें:Hell in a Cell में दो भाइयों के बीच हुआ था खतरनाक चैंपियनशिप मैच, WWE दिग्गज की धोखे से हुई थी चौंकाने वाली हार🐽🖤 pic.twitter.com/G0IwpZDePV— Lexi Kaufman (@AlexaBliss_WWE) May 26, 2021यह भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर के खिलाफ 10 सेकेंड में WWE चैंपियनशिप गंवाने के बाद पहली बार फेमस सुपरस्टार का छलका दर्दएलेक्सा ब्लिस अगले हफ्ते Raw का हिस्सा होंगी या नहीं ये बात अभी पूरी तरह सामने नहीं आई है। नाया जैक्स और शायना बैजलर के साथ उनकी राइवलरी अब शुरू हो गई है क्योंकि इन दोनों के मैचों में ब्लिस ने दखलअंदाजी दी थी।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!