Hell in a Cell में दो भाइयों के बीच हुआ था खतरनाक चैंपियनशिप मैच, WWE दिग्गज की धोखे से हुई थी चौंकाने वाली हार

अंडरटेकर और केन
अंडरटेकर और केन

द अंडरटेकर (The Undertaker) और केन (Kane) WWE में रहते हुए जबरदस्त सफलता हासिल कर चुके हैं। दोनों ही दिग्गज सुपरस्टार्स ने ढेरों टाइटल्स जीते हैं। दरअसल, WWE में दोनों ही अपने अलग कैरेक्टर्स की वजह से फैंस का ध्यान खींचने में सफल रहे हैं। द अंडरटेकर और केन को WWE में भाई दिखाया गया है। वो साथ मिलकर कई टाइटल्स जीतने में सफल रहे हैं। इस दौरान वो कई बार आमने-सामने भी आ चुके हैं। उनके बीच WWE (हैल इन ए सैल)Hell in a Cell 2010 में एक ऐतिहासिक मैच देखने को मिला था।

द अंडरटेकर और केन के बीच WWE Hell in a Cell 2010 में ऐतिहासिक मैच हुआ था

2010 में WWE SmackDown में केन और द अंडरटेकर के बीच मुख्य रूप से दुश्मनी देखने को मिल रही थी। केन इस दौरान चैंपियन थे। उन्होंने पहले ही WWE Night of Champions पीपीवी में द अंडरटेकर को हराया था। इसके बावजूद अंडरटेकर से पीछा छुड़ाने के लिए केन ने उन्हें Hell in a Cell मैच के लिए चैलेंज किया था। इस स्टोरीलाइन में पॉल बेयरर की वापसी देखने को मिल गई थी।

ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell के अंदर रोमन रेंस ने मचाया था जबरदस्त बवाल, 129 किलो के WWE दिग्गज को हराकर जीता था बड़ा मुकाबला

दोनों भाइयों के बीच WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला। मैच जबरदस्त साबित हुआ और उन्होंने हमेशा की तरह शानदार काम किया। मैच में शानदार मूव्स और फिनिशर देखने को मिले। अंत काफी ज्यादा शॉकिंग था। अंडरटेकर ने केन पर अपना फिनिशर लगाने की कोशिश की लेकिन केन बच गए और अंडरटेकर पर ही टॉम्बस्टोन पाइलड्राईवर लगा दिया।

इसके बावजूद द अंडरटेकर ने किकआउट कर दिया। इसके बाद केन ने गुस्से में रेफरी पर ही हमला कर दिया। मेडिकल स्टाफ आकर रेफरी को चेक करने लगे और पॉल बेयरर ने फायदा उठाकर सैल में एंट्री की। केन का ध्यान पॉल पर चल गया और द अंडरटेकर ने केन पर चौकस्लैम लगा दिया और फिर पाइलड्राईवर लगाने की कोशिश की। इसके बावजूद बड़ा शॉक देखने को मिला।

youtube-cover

ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell मैच के दौरान हुआ था सबसे खतरनाक हादसा, 16 फिट ऊपर से अंडरटेकर ने WWE दिग्गज को फेंका था

पॉल बेयरर ने अंडरटेकर की अर्न का उपयोग करके उनका ध्यान भटका दिया। साथ ही केन को अर्न दे दी। केन ने द डेडमैन पर उसी अर्न से हमला किया और फिर दूसरा चौकस्लैम लगाकर अंडरटेकर को हराया। साथ ही अपने टाइटल को रिटेन किया। सभी को लग रहा था कि अंडरटेकर चैंपियन बन जाएंगे। इसके बावजूद पॉल बेयरर ने टेकर को धोखा दे दिया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links