रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रे वायट (Bray Wyatt) मौजूदा समय में काफी बड़े सुपरस्टार्स है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया हुआ है। दरअसल, रोमन रेंस और ब्रे वायट इस समय अलग-अलग ब्रांड पर है। खैर, दोनों दिग्गज एक-दूसरे के खिलाफ काम कर चुके हैं। 2015 में रोमन रेंस और ब्रे वायट की दुश्मनी देखने को मिली थीरोमन रेंस और ब्रे वायट के बीच WWE में हुआ था ऐतिहासिक Hell in a Cell मैचWWE Hell in a Cell 2015 काफी ज्यादा शानदार पीपीवी रहा था। इस इवेंट में कई जबरदस्त मैच देखने को मिले थे। फैंस को इस इवेंट में हुआ ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर का मुकाबला याद जरूर आता होगा। दरअसल, इसी इवेंट में रोमन रेंस और ब्रे वायट के बीच भी मैच देखने को मिला था। इस इवेंट से पहले दोनों सुपरस्टार्स के बीच काफी लंबी दुश्मनी चल रही थी।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का WWE में हुआ था खतरनाक मैच, 'चीटिंग' से रोमन बने थे यूनिवर्सल चैंपियनउनके बीच पहले कुछ पीपीवी में सिंगल्स और टैग टीम मैच देखने को मिल थे। रोमन रेंस ने बाद में Hell in a Cell मैच के लिए ब्रे वायट को चुनौती दी। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने इसे स्वीकारा था। पीपीवी में दोनों ही WWE सुपरस्टार्स के बीच तीसरे स्थान पर मैच देखने को मिला था। उस समय रोमन रेंस और ब्रे वायट को रिंग में बेहतर नहीं माना जाता था।Best Matches of 201510. Roman Reigns v Bray Wyatt – Hell in a Cell – October 25, 2015 pic.twitter.com/tZLHlcjjWa— Dewey Foley (@DeweyHaveTo) December 31, 2015इसके चलते मैच से ज्यादा उम्मीदें नहीं थी। इसके बावजूद भी रोमन रेंस का मैच रोचक रहा था। दोनों WWE सुपरस्टार्स के बीच Hell in a Cell मैच असल में 23 मिनट तक चला था। इस मैच में दोनों सुपरस्टार्स की बुरी हालत हो गई थी। दरअसल, उन्होंने कई तरह के हथियारों का उपयोग किया था।ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर का 174 किलो के WWE दिग्गज के खिलाफ हुआ खतरनाक मैच, बीस्ट ने अजीबोगरीब तरीके से जीतते हुए चौंकाया थादोनों कई समय तक लड़ते रहे और रिंगसाइड पर भी उनके बीच फाइट हुई। इसके बावजूद मैच का अंत शानदार रहा था। रोमन रेंस को बेबीफेस के रूप में जीत की सख्त जरूरत थी। रोमन रेंस ने स्पीयर लगाने की कोशिश की लेकिन ब्रे वायट ने इसे सिस्टर एबीगेल में बदल गया। इसके बाद उन्होंने रोमन को पिन किया।#100UnderratedMatchesToSee 2. Roman Reigns vs Bray Wyatt Hell in a Cell match Hell In A Cell 2015 pic.twitter.com/2DWQtUobOv— THE CLOTHESLINED (@Clotheslineddd) July 23, 2016ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस, जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर समेत 20 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स और उन्होंने किससे शादी की?रोमन ने किक आउट कर दिया। इसके बाद रेंस ने टर्नबकल पर लगे केंडोस्टिक्स में ब्रे को फेंक दिया। इसके बाद द शील्ड के पूर्व सदस्य ने अपना फिनिशर स्पीयर लगाया और पिन करते हुए एक बड़ी जीत दर्ज की। स्टोरीलाइन में रोमन रेंस उतने ताकतवर दिखाई नहीं दे रहे थे। इसके बावजूद दुश्मनी के अंत में बेबीफेस रोमन रेंस को जीत मिली।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।