19 जुलाई 2016 को WWE SmackDown के एपिसोड में WWE ड्राफ्ट देखने को मिला था। इसमें कुल मिलाकर 59 सुपरस्टार्स और टैग टीम्स को ड्राफ्ट किया गया था। 2016 में हुए इस ड्राफ्ट में NXT से कुल मिलाकर 6 सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर में ड्राफ्ट किया गया, जिसमें एलेक्सा ब्लिस अमेरिकन एल्फा, कार्मेला, फिन बैलर, मोजो राउली और नाया जैक्स शामिल थे।
2019 में हुए ड्राफ्ट और रेसलमेनिया के बाद हुए सुपरस्टार शेक अप जोकि 2017-2019 तक हुआ इसमें सभी सुपरस्टार्स शामिल नहीं थे। हालांकि 2016 में हुए WWE ड्राफ्ट में रोस्टर का हर एक सुपरस्टार शामिल था। जिसमें पिक नंबर 1 (मोस्ट वांटेड) और फिक नंबर 59 (लीस्ट वांटेड) को जगह मिली थी।
यह भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार्स की उम्र (23 से 53 तक): रोमन रेंस, जॉन सीना समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने साल के हैं?
2020 ड्राफ्ट में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है। इस बार ड्राफ्ट 9 अक्टूबर और 12 अक्टूबर को होने वाले स्मैकडाउन और रॉ के एपिसोड में होगा।
तो आइए नजर डालते हैं 2016 WWE ड्राफ्ट में शामिल सभी सुपरस्टार्स अब क्या कर रहे हैं:
#59- कार्मेला (WWE SmackDown) : कार्मेला 2016 से ही WWE के मेन रोस्टर का हिस्सा हैं और इस बीच वो मनी इन द बैंक मैच भी जीत चुकी हैं और साथ में विमेंस चैंपियन भी रही हैं। हाल ही में SmackDown में कार्मेला ने हील टर्न लिया और वो मिस्ट्री विमेन के रूप में नजर आईँ।
#58- कर्टिस एक्सल (WWE Raw) : 2016 में हुए ड्राफ्ट के बाद कर्टिस एक्सल के करियह का सबसे बड़ा पल वो था, जब वो बो डैलस के साथ रॉ टैग टीम चैंपियन बने थे। हालांकि एक्सल को इस साल अप्रैल में कंपनी से रिलीज कर दिया गया था।
#57- मोजो राउली (WWE SmackDown) : मोजो राउली अभी भी WWE के रोस्टर का हिस्सा हैं। उन्होंने इस साल अपने बेस्ट फ्रेंड और NFL स्टार रॉब के साथ मिलकर रेसलमेनिया को होस्ट भी किया था। हालांकि जून के बाद से उन्होंने कोई मैच नहीं लड़ा है।
#56- डैना ब्रुक (WWE Raw) : डैना ब्रुक ने हाल ही में Raw में मैंडी रोज के साथ टीम बनाई। हालांकि यह कहना अभी मुश्किल है कि यह टीम पर्मानेंट है या सिर्फ स्टोरीलाइन के लिए शॉर्ट-टर्म है।
#55 - एरिक रोवन (WWE SmackDown) : एरिक रोवन को भी इस साल अप्रैल में दूसरे कई सुपरस्टार्स के साथ रिलीज कर दिया गया। हालांकि रोवन ने अभी किसी भी दूसरी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि अभी वो रेसलिंग बिजनेस का ही हिस्सा रहेंगे।
#54 - एलिसा फॉक्स (WWE Raw) : अक्टूबर 2019 में एलिसा फॉक्स की WWE सुपरस्टार प्रोफाइल को WWE के एलुमनी सेक्शन में डाल दिया गया था। फॉक्स ने पब्लिकी आकर WWE के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं बोला है, तो कहना मुश्किल होगा कि वो वापसी करेंगी या नहीं।
यह भी पढ़ें: 4 ऐसे रेसलर्स जिनके चेहरे पर ब्लेड के बहुत बुरे निशान हैं
#53- द वौंडविलंस (WWE SmackDown) : साइमन गोच को WWE से अप्रैल 2017 में रिलीज कर दिया गया था, जबकि एडेन इंग्लिश को अप्रैल 2020 में कंपनी द्वारा रिलीज कर दिया गया था। पिछले कुछ सालों में गोच दूसरे प्रमोशन के लिए लड़ चुके हैं, जिसमें MLW और ROH शामिल हैं। दूसरी तरफ इंग्लिश ने हाल ही में इंडिपेंडेंट शो में लड़ना शुरू किया।
#52- द शाइनिंग स्टार्स ( WWE Raw) : WWE टीवी से लंबे समय तक दूर रहने के बाद द शाइनिंग स्टार्स (एपिको कोलन और प्राइमो कोलन) को WWE ने अप्रैल 2020 में रिलीज कर दिया था। उन्होंने 2019 में ज्यादातर समय वर्ल्ड रेसिलंग काउंसिल के लिए काम करते हुए बिताया।
#) 51 - इवा मैरी (WWE SmackDown): इवा मैरी को WWE ने अगस्त 2017 में रिलीज कर दिया था। इसके बाद पिछले कुछ सालों में वो मूवी और टीवी शो में नजर आई हैं। हाल ही में उन्होंने कहा है कि वो कंपनी में वापसी के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: WWE के 101 सुपरस्टार्स के असली नाम: क्या आप रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर के रियल नाम जानते हैं?