WWE इतिहास के 3 भारी-भरकम रेसलर्स जिनका वजन 200 किलो से भी ज्यादा था 

WWE, Andre The Giant, Yokozuna, Haystacks Calhoun,
आंद्रे द जायंट ने रेसलिंग में खास छाप छोड़ी थी (Photo: WWE.com)

Heaviest WWE Legends In History: WWE अस्तित्व में आने के बाद से ही जायंट रेसलर्स का घर रहा है। मौजूदा समय में भी दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में ओमोस (Omos), ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) जैसे जायंट्स मौजूद हैं। बता दें, ओमोस मौजूदा समय में सबसे वजनी WWE सुपरस्टार हैं और उनका वजन 189 किलो है। अतीत में कई ऐसे रेसलर्स रह चुके हैं जिनका वजन ओमोस से भी ज्यादा था। इस आर्टिकल में हम WWE इतिहास के 3 ऐसे भारी-भरकम रेसलर्स का जिक्र करने वाले हैं जिनका वजन 200 किलो से भी ज्यादा था।

Ad

3- WWE हॉल ऑफ फेमर आंद्रे द जायंट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थे

Ad

पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन आंद्रे द जायंट को WWE इतिहास के महानतम सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है और वो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थे। आंद्रे सही मायनों में एक जायंट थे और उनकी हाइट 7 फुट 3 इंच थी। यही नहीं, दिग्गज का वजन 520 पाउंड करीब 236 किलो था। बता दें, आंद्रे द जायंट WWE के पहले हॉल ऑफ फेमर भी थे और उन्हें साल 1993 में यह सम्मान दिया गया था। आंद्रे ने रेसलिंग इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद केवल 46 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

2- WWE दिग्गज योकोजुना और रोमन रेंस एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं

Ad

योकोजुना ने भी जायंट रेसलर के रूप में रेसलिंग की दुनिया में काफी नाम कमाया था। बता दें, दिग्गज भी रोमन रेंस की तरह अनोआ'ई फैमिली से ताल्लुक रखते थे। योकोजुना वजन के मामले में आंद्रे द जायंट से भी ज्यादा भारी थे और उनका वजन 589 पाउंड (करीब 267 किलो) था। दिवंगत रेसलर को भी WWE में काफी सफलता मिली थी और वो Royal Rumble विजेता रहने के अलावा 2 बार के WWE चैंपियन भी रह चुके हैं। बता दें, योकोजुना ने केवल 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। WWE उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल करके सम्मान दे चुकी हैं और दिग्गज को द उसोज़ के द्वारा इंडक्ट किया गया था।

1- हेस्टैक्स कैलहुन WWE इतिहास के सबसे भारी-भरकम रेसलर थे

youtube-cover

हेस्टैक्स कैलहुन अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर थे और उन्हें अपने रेसलिंग करियर के दौरान WWE में भी काम करने का मौका मिला था। वो 1956 से लेकर 1980 तक रेसलिंग की दुनिया में एक्टिव थे और उनका रिटायर होने के 9 साल बाद यानि 1989 में निधन हो गया था। बता दें, हेस्टैक्स दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में टोनी गेरिया के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप भी जीतने में कामयाब रहे थे। कैलुहन 273 किलो वजनी थे और इतना भारी-भरकम होने के बावजूद उनका रेसलिंग करना तारीफ के योग्य था। बता दें, हेस्टैक्स कैलहुन को साल 2017 में WWE हॉल ऑफ फेमर बनाया गया था।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications