42 साल के Superstar ने WWE से ब्रेक लेने का ऐलान कर फैंस को दिया झटका, धमाकेदार करियर पर अचानक लग सकता है पूर्ण विराम

जानिए किस WWE सुपरस्टार को लेकर आई बुरी खबर?
जानिए किस WWE सुपरस्टार को लेकर आई बुरी खबर?

Asuka: WWE सुपरस्टार्स को इंजरी की वजह से काफी कुछ सहना पड़ता है। ये भी सच है कि WWE के कठिन शेड्यूल की कमियों से कोई भी स्टार बच नहीं पाता है। पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन और 42 साल की ओस्का (Asuka) को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। वो अपने घुटने की चोट को सही कराने के लिए ब्रेक लेंगी। इसका मतलब है कि अब उनका आगे करियर अधर में लटकता हुआ नज़र आ रहा है।

Ad

ओस्का लंबे समय से घुटने की चोट से परेशान चल रहीं थीं। इसके बावजूद 4 मई को Backlash France में उन्होंने मैच लड़ा। इस शो में ओस्का और कायरी सेन ने अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल के खिलाफ डिफेंड की थी। ओस्का और सेन को हार के साथ अपना टाइटल गंवाना पड़ा था।

Ad

अपने नए व्लॉग "See You Again" में ओस्का ने खुलासा किया कि उन्होंने Backlash France के बाद WWE से ब्रेक ले लिया है। उन्होंने अपने पार्टनर कायरी सेन और डकोटा काई को मदद के लिए धन्यवाद दिया। ओस्का ने कहा,

Backlash France के बाद घुटने के लिए इलाज के लिए मुझे ब्रेक लेना पड़ा। इसकी वजह से मैं पिछले कुछ समय से ज्यादा दर्द महसूस कर रही थी। इस दौरान मेरे साथी कायरी सेन और डकोटा काई ने मेरी बहुत मदद की। मैं उन दोनों की बहुत आभारी हूं।

youtube-cover
Ad

ओस्का अब ब्रेक पर चली गईं हैं। वो अब वापसी कब करेंगी इसके बारे में कुछ पता नहीं है। घुटने की इंंजरी की वजह से उनके करियर को भी काफी नुकसान होगा। आगे जाकर उनके लिए कई चीजें बदल सकती हैं।

WWE रिंग में इंजरी के बावजूद ओस्का ने किया जबरदस्त काम

इंजरी की वजह से ओस्का को मार्च में हुए कुछ लाइव इवेंट्स से बाहर होना पड़ा था। रिपोर्ट में खबर सामने आई थी कि SmackDown के एपिसोड में उनके घुटने में चोट लग गई थी। ओस्का ने चोट के बावजूद भी काम जारी रखा था। Backlash France में उन्होंने कायरी सेन के साथ मिलकर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। ओस्का की इंजरी को लेकर आगे जाकर कुछ ना कुछ अपडेट सामने जरूर आएगा। उनकी इंजरी से क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच को भी बड़ा झटका लगा होगा। उम्मीद है कि वो जल्द वापसी करेंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications