Elimination Chamber में होगा नाया जैक्स और असुका का आमना-सामना

विमेंस डिवीजन में अब बहुत कुछ नया हो रहा है। पहले ये था कि विमेंस एलिनिमेशन मैच होगा। लेकिन अब इसमें एक नया मैच और जोड़ दिया गया है। असुका और नाया जैक्स का मैच भी एलिनिमेशन चैंबर में होगा। पिछले कई दिनों से इन दोनों के बीच बहुत झड़प देखने को मिली है। नाया जैक्स हमेशा असुका को चुनौती के लिए कहती आ रही है। इस मैच में एक शर्त भी जोड़ी गई है, अगर नाया जैक्स इस मैच को जीत जाती है तो रैसलमेनिया में रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रैट मैच होगा। कई लोगों का मानना था कि पहली बार हो रहे विमेंस एलिनिमेशन चैंबर मैच में नाया जैक्स शामिल होंगी। कर्ट एंगल ने इस बार का एलान किया कि एलेक्सा ब्लिस अब एलिनिमेशन चैंबर में बेली, सोन्या डेविल, मिक्की जेम्स, मैंडी रोज और साशा बैंक्स के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करेंगी। जनवरी के शुरूआत में असुका और नाया जैक्स एक बार आमने सामने आ चुकी है। असुका ने यहां जीत हासिल की थी। रोस्टर में दूसरा मैच विमेंस का ये एलिनिमेशन चैंबर में होगा। NXT में भी ये दोनों एक दूसरे का मुकाबला कर चुकी हैं। NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए 2016 में इनके बीच मैच हो चुका है। रॉयल रंबल जीतने का बाद कई लोगों का ये मानना था कि असुका अब स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर को चुनौती देंगी। और रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए नाया जैक्स एलेक्सा को चुनौती देंगी। लेकिन अब फिलहाल ऐसा कुछ नहीं हुआ। और एलिनिमेशन चैंबर के लिए मैच तय हो चुके हैं। इसे भी पढ़ें: Elimination Chamber मैच में आखिरी स्थान पर एंट्री करेंगे इलायस

असुका एलिनिमेशन चैंबर में नाया जैक्स को हरा देंगी। लेकिन इसके बाद उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि वो शार्लेट फ्लेयर को चुनौती देंगी। 25 फरवरी को एलिनिमेशन चैंबर का आयोजन होगा। अब इसके बाद ही पता चल पाएगा कि असुका रॉ विमेंस चैंपियनशिप के लिए जाएंगी या फिर शार्लेट फ्लेयर को चुनौती देंगी।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications