WWE न्यूज़: एरिक बिशफ के द्वारा SmackDown छोड़ने के पीछे की संभावित वजह सामने आई

WWE स्मैकडाउन
WWE स्मैकडाउन

एरिक बिशफ के द्वारा स्मैकडाउन छोड़ने के पीछे का कारण विंस मैकमैहन के फैसले को माना जा रहा है। इसकी जानकारी हाल में स्पोर्ट्सकीड़ा के राइटर टॉम ने दी है। टॉम के पास सूत्रों से मिली जानकारी थी, जिसके बारे में उन्होंने कंपनी के शो में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा:

Ad
मुझे नहीं लगता कि कंपनी ने कहीं पर भी 'फायर' शब्द का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने सिर्फ ये कहा है कि उनकी जगह एक दूसरे इंसान को स्मैकडाउन का इंचार्ज बनाया गया है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें रेटिंग्स का गिरना एक अहम कारण माना जा सकता है। ये भी मुमकिन है, और जैसी जानकारी मेरे पास है, फॉक्स के अधिकारी ड्राफ्ट से नाखुश थे। वो कई अन्य चीज़ों से भी नाखुश थे। ऐसा संभव है कि एरिक पर दोनों तरफ से दबाव पड़ रहा हो और उन्होंने ये फैसला लिया हो।

ये भी पढ़ें: Crown Jewel में सैथ रॉलिंस बनाम द फीन्ड मैंच में एक नई और बड़ी शर्त जोड़ी गई

जब उनसे इस बारे में पूछा गया कि क्या फॉक्स एरिक को निकालने का फैसला ले सकता है तो उन्होंने कहा:

फॉक्स एरिक बिशफ से नाराज नहीं था। अगर वो बेहद अच्छे नहीं तो बुरा काम भी नहीं कर रहे थे। वो दोनों पक्षों के बीच में काम कर रहे थे। उन्हें फॉक्स को भी मना के रखना था और कंपनी की नीतियों को भी ध्यान में रखना था। ऐसे में अगर कोई इंसान एरिक को नौकरी से हटा सकता है तो वो हैं विंस मैकमैहन। अगर फॉक्स एरिक से नाराज भी होता तो भी वो एरिक को नौकरी से नहीं हटा सकता। ये फैसला लेने का अधिकार सिर्फ विंस मैकमैहन के पास है। वो ही एरिक को हटा सकते हैं, कोई और नहीं। ऐसे में अगर एरिक हटे हैं तो उसका प्रमुख कारण सिर्फ विंस मैकमैहन हैं।

उनकी जगह ब्रूस प्रिचार्ड को स्मैकडाउन की कमान दी गई है। एरिक बिशफ को हटाए जाने के बाद अब देखना होगा कि स्मैकडाउन में आने वाले हफ्तों में किस तरह के बदलाव नजर आते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications