ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन ने कुछ समय पहले ही डब्लू डब्लू ई (WWE) के साथ 5 सालों की लंबी डील साइन कर ली है। कई सारे लोगों के लिए यह काफी ज्यादा चौंकाने वाली खबर थी, क्योंकि WWE ने उन्हें अभी भी सही तरीके से उपयोग नहीं किया। कुछ महीनों पहले तक तो वह टीवी पर भी दिखाई नहीं देते थे और रिपोर्ट्स के अनुसार वह WWE से नाराज थे। पहले उन्होंने WWE के कॉन्ट्रैक्ट को भी ठुकरा दिया था लेकिन अब सारी चीज़ें सही हो चुकी है। वह अब लंबे समय तक WWE में ही दिखाई देने वाले हैं।No time to celebrate the win over @KarlAndersonWWE...#TheClub is BACK ON THE ATTACK of @KingRicochet, led by @AJStylesOrg! #RAW pic.twitter.com/ocDtDqodzl— WWE (@WWE) July 9, 2019PWI ने कुछ समय पहले गुड ब्रदर्स की WWE में 5 साल की डील साइन करने का बताया। उनके अनुसार, WWE उन्हें पिछले कुछ समय से एजे स्टाइल्स के साथ दिखा रही है और इसके अलावा कंपनी ने दोनों को अच्छा पुश देने का भी वादा किया है।ये भी पढ़ें:- पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर के कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करने की तारीख बताईWWE ने गुड ब्रदर्स को बहुत ज्यादा पैसों का ऑफर दिया था जिससे वह AEW या NJPW में न जा पाए और कंपनी के साथ बने रहे। ल्यूक और कार्ल ने 2016 में WWE में डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने एक बार रॉ की टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया।गैलोज और एंडरसन ने WWE के द्वारा पहले कॉन्ट्रैक्ट को मना कर दिया लेकिन बाद में नई डील साइन की। अच्छे पुश के वादे (फिलहाल एजे स्टाइल्स के साथ) और सोर्स के अनुसार बहुत बड़े मनी ऑफर के कारण इन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।देखकर लगता है कि अब गुड ब्रदर्स को अच्छा पुश मिलेगा और वह WWE में जल्द ही रॉ टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा कर लेंगे।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं