रोमन रेंस और पॉल हेमन की दोस्ती को लेकर बैकस्टेज से बहुत बड़ी खबर सामने आई

Enter caption

इस समय ऑन स्क्रीन रोमन रेंस और पॉल हेमन की जोड़ी कमाल कर रही है। WWE यूनिवर्स पूरी तरह चर्चा इन दोनों के बारे में कर रही है। कुछ ही समय पहले दोनों की जोड़ी बनी हुई है। रोमन रेंस ने समरस्लैम में सरप्राइज वापसी की थी। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि इसके बाद WWE ने पॉल हेमन को रोमन रेंस का एडवोकेट बना दिया।

ये भी पढ़ें: WWE Raw की वजह से कंपनी को हुआ बहुत बड़ा नुकसान, ये खबर सुनकर विंस मैकमैहन के उड़ जाएंगे होश

रोमन रेंस और पॉल हेमन की दोस्ती

रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो के हालिया एपिसोड में डेव मैल्टजर ने रोमन रेंस और पॉल हेमन की जोड़ी के आइडिया के बारे में बात की। रिपोर्ट के अऩुसार पॉल हेमन और रोमन रेंस के बीच कोई फ्रैंडशिप नहीं है। प्रोमो मेें देखा जाए तो पॉल हेमन के प्रोमो में रोमन रेंस बिल्कुल भी मुस्कुराते नहीं है। ब्रॉक लैसनर जो काम करते थे वो रोमन रेंस नहीं कर रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रोमन रेंस ने बिजनेस रिलेशनशिप बनाने का जिम्मा उठाया है। और साथ ही साथ रोमन रेंस ने ही पॉल हेमन के करियर को अभी रोक लिया है। क्योंकि लैसनर तो हैं नहीं। लैसनर के बिना पॉल हेमन को कोई रोल नहीं है। अब रोमन रेंस ने तो अपना काम कर दिया है। लेकिन अब देखना होगा कि इनका ये बिजनेस रिलेशन आगे कहां तक जाता है।

youtube-cover

स्मैकडाउऩ में रोमन रेंस बहुत बड़े हील जल्दी ही बन गए है। यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी पेबैक में उन्होंने अपने नाम कर ली। ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन को उन्होंने हराया था। इस महीने के अंत में क्लैश ऑप चैंपियंस पीपीवी का आयोजन होगा। और इस पीपीवी में रोमन रेंस का मुकाबला जे उसो के साथ होगा। दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। फैंस को उम्मीद है कि इस मैच में रोमन रेंस बहुत ही कम समय में जे उसो को हरा देंगे।

रोमन रेंस का चैंपियनशिप रन काफी लंबा चलने वाला है। इस साल तक वो यूनिवर्सल चैंपियन बने रहेंगे। और अगले साल उनका मुकाबला फिर ब्रे वायट के साथ होगा। इसे अभी से बिल्ड किया जा रहा है। फिलहाल रोमन रेंस और पॉल हेमन एक साथ आ गए है। और फैंस भी इस चीज को देखना चाहते थे। अभी रोमन रेंस और पॉल हेमन ने शुरूआत की है। फैंस जब एरीना में वापस आ जाएंगे तो उसके बाद क्या रिएक्शन होगा ये देखने वाली बात होगी।

ये भी पढ़ें: Clash of Champions में होने वाले WWE चैंपियनशिप मैच में जुड़ी नई शर्त, फैंस को मिलेगा सरप्राइज

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now