रोमन रेंस की वापसी से WWE बैकस्टेज को हुआ बहुत बड़ा फायदा

Enter caption

WWE ThunderDome के आने से काफी फायदा हुआ है। परफॉर्मेंस सेंटर से बाहर जाने का फैसला WWE का अच्छा रहा। खासतौर पर स्मैकडाउन में जो भी अभी स्टोरीलाइन्स चल रही है उनके ऊपर सभी की नजरें हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन ने खोला बड़ा राज़,बताया हार के बाद उन्होंने विंस मैकमैहन से क्या कहा?

COVID-19 के चक्कर में बीच में सब रूक गया था। WWE सुपरस्टार्स का इधर-उधर जाना बंद है। बैकस्टेज से अब ये खबर आई है कि सभी को ट्रैवलिंग के लिए तैयार रहने के लिए बोल दिया गया है। रेसलटॉक ने हाल ही में ये खुलासा किया है कि एमवे सेंटर में कंपनी के जाने से बैकस्टेज सभी लोग काफी पॉजिटिव है। पिछले कुछ महीने में रॉ और स्मैकडाउन का मनोबल काफी गिर गया था लेकिन अब थोड़ा बहुत ये ठीक हो गया है।

WWE को हुआ फायदा

एमवे सेंटर में जाने से सभी WWE सुपरस्टार्स काफी खुश हैं और अब सभी लोग पॉजिटिव सोच रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एमवे सेंटर में बैकस्टेज में काफी जगह है, जिसकी वजह से भी सुपरस्टार्स को काफी अच्छा लग रहा है। रोमन रेंस ने समरस्लैम में वापसी की थी। उनके आने से भी स्मैकडाउऩ के सुपरस्टार्स का मनोबल अब काफी ऊंचा उठ गया है। रोमन रेंस के बैकस्टेज रहने से सभी लोग अब काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। रोमन रेंस के आने से कंपनी को काफी फायदा हुआ है।

रोमन रेंस लॉकर रूम के लीडर भी है। रोमन रेंस के आने से कई चीजों में बदलाव आ गया है। टेपिंग्स का टाइम भी कम कर दिया गया है। COVID-19 का टाइम सभी के लिए काफी मुश्किल भरा रहा है। काफी नुकसान WWE को हुआ है। लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे सही हो रही है। बैकस्टेज बहुत सी चीजें ऐसी होती हैं जिनसे सुपरस्टार्स का मनोबल बढ़ता गिरता है। अब फिलहाल ये कहा जा रहा है कि सब कुछ ठीक हो रहा है।

WWE अब अपने प्लान को आगे बढ़ा रहा है। पहले की तरह अब ट्रैवलिंग भी शुरू हो जाएगी। हालांकि ये अच्छी बात है कि एमवे सेंटर में जाने से सुपरस्टार्स खुश हैं। सभी सुपरस्टार्स की पॉजिटिव सोच भी काफी अच्छा बात है। रोमन रेंस और WWE ThunderDome से ये चीज दोबारा यहां पर वापस आ गई है। रॉ का हाल ही में अब कुछ ठीक हो रहा है।

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania में हारने वाले पूर्व UFC चैंपियन की वापसी और कॉन्ट्रैक्ट पर अपडेट सामने आया

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications