WWE Royal Rumble 2022 में होने वाले मेंस और विमेंस रंबल मैच के संभावित विजेता का नाम सामने आया

WWE का अगला इवेंट रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 होगा
WWE का अगला इवेंट रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 होगा

29 जनवरी को WWE का अगला इवेंट रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2022 होगा। इस इवेंट में मेंस और विेमेंस रंबल मैच होंगे। इन दोनों मैचों पर फैंस की नजरें टिकी रहती है। जो भी इस मैच का विजेता होगा उसे सीधे रेसलमेनिया (WrestleMania) का टिकट मिलेगा। मौजूदा रिपोर्ट में मेंस और विमेंस रंबल मैच के संभावित विजेता का नाम भी सामने आ गया है। रिपोर्ट के अनुसार मेंस रंबल मैच जीतनेे के प्रबल दावेदार बिग ई (Big E), ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) माने जा रहे हैं। ये तीनों अभी तक फेवरेट बने हुए है और इस लिस्ट में सबसे ऊपर बिग ई का नाम है।

WWE Royal Rumble 2022 में होंगे बड़े मैच

रिपोर्ट में विमेंस रंबल मैच के विजेता को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। बियांका ब्लेयर और बेली इस बार विमेंस रंबल मैच में सभी की फेवरेट मानी जा रही हैं। मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि WrestleMania में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच होगा और WWE अपने ऑरिजिनल प्लान के साथ ही इस इवेंट में उतरेगा। Day 1 में अगर रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच होता तो फिर प्लान में बदलाव भी किया जा सकता था। ये मैच ना होने की वजह से ही लैसनर WWE के नए चैंपियन बन गए।

मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में मेंस रंबल मैच के विजेता के रूप में बिग ई को सबसे फेवरेट बताया है। इसके बाद लैसनर और मैकइंटायर का नाम सामने आता है। रंबल मैच के लिए लैसनर की एंट्री का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। इस इवेंट में ब्रॉक लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप को बॉबी लैश्ले के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

गर्दन में इंजरी के कारण मैकइंटायर अभी रिंग से बाहर चल रहे हैं। उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई पक्की खबर सामने नहीं आई है। विमेंस रंबल मैच में इस बार कई दिग्गज नजर आएंगे। WWE ने पहले से कई सुपरस्टार्स की एंट्री का ऐलान कर दिया है। मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में बियांका ब्लेयर को फेवरेट बताया है। आपको बता दें पिछले साल भी बियांका ब्लेयर ने ही विमेंस रंबल मैच जीता था। इसके अलावा बेली भी सभी की फेवरेट बताईं जा रही है।

youtube-cover

Quick Links