Brock Lesnar: WWE में विंस मैकमैहन (Vince McMahon) की वापसी ने रेसलिंग बिजनेस पर बहुत बड़ा प्रभाव डाला है। अफवाहें सामने आई थीं कि विंस मैकमैहन की वापसी के बाद ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने WWE से बड़ी मांग की थी। हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स की माने तो लैसनर ने ऐसी कोई मांग नहीं की है। Xero News ने कुछ समय पहले अपनी रिपोर्ट में बताया था कि ब्रॉक लैसनर चाहते थे कि विंस मैकमैहन उनके मैच बुक करें।Wrestling News@WrestlingNewsCoPat McAfee and Brock Lesnar were also at Vince McMahon’s birthday dinner.5356315Pat McAfee and Brock Lesnar were also at Vince McMahon’s birthday dinner. https://t.co/mSYZ3jN5o5ब्रॉक लैसनर और विंस मैकमैहन ने इतिहास में काफी लंबे समय तक साथ काम किया है। विंस मैकमैहन ने हमेशा ही ब्रॉक को मेगास्टार के रूप में पेश किया है। भले ही ब्रॉक लैसनर और विंस मैकमैहन के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं लेकिन Ringside News की रिपोर्ट्स की माने तो ब्रॉक ने विंस से उनके मैचों को बुक करने की मांग नहीं की है। सूत्रों से यह भी पता चला है कि विंस मैकमैहन WWE के क्रिएटिव टीम का हिस्सा नहीं हैं और वो बुकिंग से जुड़े कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं।विंस मैकमैहन के रिटायरमेंट लेने के बाद ब्रॉक लैसनर ने WWE छोड़ने की दी धमकीWrestlingWorldCC@WrestlingWCCTriple H confirms Brock Lesnar almost walked out after Vince McMahon’s retirement2050153Triple H confirms Brock Lesnar almost walked out after Vince McMahon’s retirement https://t.co/Cg5G5QQ1eRविंस मैकमैहन ने पिछले साल विवादों में फंसने के बाद WWE से रिटायरमेंट लेने का ऐलान करते हुए सभी को हैरान कर दिया था। ब्रॉक लैसनर को यह चीज़ पसंद नहीं आई थी और रिपोर्ट्स की माने तो वो SmackDown के एक एपिसोड के टेपिंग्स से पहले वहां से चले गए थे। हालांकि, बीस्ट फिर वापस शो में आ गए थे और फाइनल सैगमेंट में उन्होंने ऑस्टिन थ्योरी पर हमला कर दिया था।ट्रिपल एच ने एरियल हेलवानी को दिए इंटरव्यू में ब्रॉक लैसनर से जुड़ी इस घटना का जिक्र करते हुए कहा था-"इसमें थोड़ी सच्चाई जरूर है। आपको ब्रॉक लैसनर के विंस मैकमैहन के साथ रिलेशनशिप को समझना पड़ेगा। वो विंस को काफी अच्छे से जानते हैं। ब्रॉक विश्वासी इंसान नहीं हैं और वो लोगों को पसंद नहीं करते हैं। जब उन्होंने विंस मैकमैहन के रिटायरमेंट के बारे में सुना तो यहां से जाने का मन बना लिया था।"ब्रॉक लैसनर आखिरी बार WWE Crown Jewel 2022 में नज़र आए थे जहां उन्होंने बॉबी लैश्ले को हराया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।