WWE में चौंकाने वाली वापसी के बाद ब्रॉक लैसनर देंगे सभी को सरप्राइज, वापस आएगा पुराना 'द बीस्ट'?

WWE SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर ने की थी वापसी
WWE SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर ने की थी वापसी

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर नजर आएंगे। ब्लू ब्रांड रोस्टर में अब बेबीफेस रूप में लैसनर नजर आएंगे। ये बहुत बड़ी खबर सभी फैंस के लिए है। PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में मुहर लगा दी कि अब बेबीफेस रूप में ब्लू ब्रांड रोस्टर में लैसनर फैंस को दिखेंगे। वैसे ये बात समरस्लैम (SummerSlam) में ही नजर आ गई थी। फैंस को अब लैसनर का नया रूप WWE में नजर आएगा।

Ad

WWE SmackDown में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर नजर आएंगे

SummerSlam 2021 के मेन इवेंट में जॉन सीना और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मैच में जॉन सीना की हार हो गई। रेंस अपनी जीत को सेलिब्रेट नहीं कर पाए क्योंकि लैसनर ने धमाकेदार वापसी कर सभी को सरप्राइज दे दिया था। लैसनर ने रेंस का सामना किया और फाइट के लिए बुलाया। रेंस और पॉल हेमन इसके बाद बैकस्टेज चले गए थे। लैसनर ने जिस अंदाज में अपने आपको दिखाया वो बहुत ही अलग था। फैंस को लग गया था कि अब लैसनर बेबीफेस रूप में नजर आएंगे।

SmackDown रोस्टर में इस समय रेंस सबसे बड़े हील के रूप में काम कर रहे हैं। अब लैसनर बेबीफेस रूप में काम करेंगे और दोनों की राइवलरी शुरू होगी। हालांकि WWE वेबसाइट में अभी भी लैसनर को Raw सुपरस्टार बताया जा रहा है। डेब्यू के बाद से पहली बार बेबीफेस रूप में लैसनर काम करेंगे। यानी कि डेब्यू से पहले के रूप में अब लैसनर नजर आएंगे। लैसनर को हमेशा फैंस ने विलन रूप में ही देखा है।

लैसनर इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में आएंगे। 1 नवंबर 2019 को अंतिम बार वो ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नजर आए थे। WWE ने अभी तक लैसनर को लेकर कोई भी बात कंफर्म नहीं की है। लैसनर और रेंस की राइवलरी को लेकर भी कोई बात सामने नहीं आई है। पॉल हेमन का क्या रोल रहेगा ये भी देखने वाली बात होगी। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इस बार काफी धमाका होगा। फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लैसनर कई महीनों बाद यहां पर नजर आएंगे। रोमन रेंस और पॉल हेमन की हालत एक बार फिर खराब होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications