WWE SmackDown में किए गए बड़े ऐलान के बाद The Bloodline को लेकर बैकस्टेज से सामने आई बड़ी खबर, भ्रम की स्थिति में कंपनी

WWE SmackDown में पॉल हेमन किया था बड़ा खुलासा
WWE SmackDown में पॉल हेमन किया था बड़ा खुलासा

Report About Solo Sikoa version The Bloodline: WWE SmackDown में द ब्लडलाइन का जलवा देखने को मिल रहा है। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) इस ग्रुप को लीड कर रहे हैं। उनके साथ टामा टोंगा (Tama Tonga) और टोंगा लोआ भी हैं। खैर अब रिपोर्ट में खबर सामने आ रही है कि टोंगा और लोआ की जोड़ी को लेकर अभी भी भ्रम की स्थिति नज़र आ रही है।

Ad

Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और टोंगा लोआ की तिकड़ी को ब्लडलाइन के रूप में लिस्टेड नहीं किया गया है। हालांकि, रियल लाइफ के भाइयों टामा और लोआ को उनके ऑरिजिनल टैग टीम Guerrillas of Destiny से भी नहीं बुलाया जाता है।

ये क्लियर नहीं है कि इस तिकड़ी को अभी तक ब्लडलाइन क्यों नहीं कहा जाता है। WWE में लोआ के इन-रिंग नाम को लेकर भी कुछ भ्रम था क्योंकि कंपनी ने दो ट्रेडमार्क टोंगा लोआ और टांगा लोआ दायर किए थे। न्यू जापान प्रो रेसलिंग में वो तांगा लोआ नाम से काम करते थे। हालांकि, टोंगा लोआ अब उनका ऑफिशियल नाम है।

कोरी ग्रेव्स और वेड बैरेट इस नए ग्रुप को टोंगन ब्लडलाइन कहते हैं। रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सिकोआ ने अपने आपको हेड ऑफ द टेबल के रूप में नियुक्त किया है। वहीं टामा टोंगा नए राइट हैंड मैन कहलाए जा रहे हैं। पॉल हेमन ने इस बात का खुलासा किया।

क्या WWE द्वारा अब द ब्लडलाइन के नया प्लान बनाना चाहिए?

ब्लडलाइन की राइवलरी इस समय केविन ओवेंस के साथ चल रही है। केविन का साथ स्ट्रीट प्रॉफिट्स दे रहे हैं। वैसे केविन के साथ ब्लडलाइन की राइवलरी को काफी लंबा खींच दिया गया है। फैंस भी अब एक ही चीज देखकर बोर हो रहे हैं। कंपनी को ब्लडलाइन के लिए कुछ नया प्लान बनाना चाहिए।

youtube-cover
Ad

WrestleMania XL में हार के बाद से रोमन रेंस अभी तक रिंग में नज़र नहीं आए हैं। उनकी वापसी के बाद द ब्लडलाइन ग्रुप में काफी बवाल नज़र आएगा। कहा जा रहा है कि जुलाई में रेंस की वापसी हो सकती है। पॉल हेमन और सिकोआ की भी इस समय नहीं बन रही है। हेमन भी डरकर काम कर रहे हैं। कंपनी ने आगे के लिए कुछ अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा। अब देखना होगा कि रेंस की वापसी कब होती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications