WWE Draft 2021 की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया, कई दिग्गजों के ब्रांड में होगा बदलाव

WWE Draft 2021 में इस बार फैंस को आएगा मजा
WWE Draft 2021 में इस बार फैंस को आएगा मजा

WWE Draft 2021 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि बहुत बड़े सरप्राइज यहां मिलेंगे। ड्राफ्ट को लेकर अब बड़ी खबर भी सामने आ रही है। इस बात का पहले ही ऐलान कर दिया गया था कि समर के बाद ड्राफ्ट का आयोजन होगा। The Mat Men पॉडकास्ट की तरफ से अब तारीख को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। यहां ये बात कंफर्म की गई है कि 1 अक्टूबर को होने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ड्राफ्ट का आयोजन होगा। इसके बाद 4 अक्टूबर को रेड ब्रांड के एपिसोड में भी ये देखने को मिलेगा।

Ad

WWE फैंस को इस बार ड्राफ्ट में मिलेगा बहुत बड़ा सरप्राइज

WWE की तरफ से अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। 4 अक्टूबर को रेड ब्रांड का खास एपिसोड भी होगा। ये 30वां सीजन प्रीमियर होगा और इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। अभी तक इसमें कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। यानी कि इस दिन ड्राफ्ट भी होगा और सीजन प्रीमियर भी देखने को मिलेगा।

WWE ड्राफ्ट में हमेशा एक ही चीज देखने को मिलती है। ये बात WWE को भी अब पता चल गयी है। कुछ दिन पहले ही स्टैफनी मैकमैहन ने ड्राफ्ट को लेकर बड़ा बयान दिया था। स्टैफनी ने कहा था कि इस बार ड्राफ्ट में फैंस को बहुत सरप्राइज देखने को मिलेंगे। WWE द्वारा ड्राफ्ट को लेकर जल्द ही बड़ा अपडेट दिया जाएगा। 26 सितंबर को Extreme Rules पीपीवी होगा। इसके बाद ही ड्राफ्ट का आयोजन कंपनी द्वारा किया जाएगा।

ड्रू मैकइंटायर और बिग ई का नाम इस बार ड्राफ्ट लिस्ट में सबसे पहले आ रहा है। मैकइंटायर अब ब्लू ब्रांड में नजर आ सकते हैं। वहीं बिग ई भी रेड ब्रांड में ड्राफ्ट किए जा सकते हैं। बियांका ब्लेयर भी ब्लू ब्रांड छोड़कर रेड ब्रांड में नजर आ सकती हैं। इस लिस्ट में वैसे सबसे बड़ा नाम ऐज का भी है। ब्लू ब्रांड में ऐज के लिए अब कोई राइवलरी नहीं बची है। रेड ब्रांड में जाकर वो कई ड्रीम मैच लड़ सकते हैं। वैसे भी रेड ब्रांड की व्यूअरशिप बहुत ही बेकार चल रही है। ऐज अगर वहां जाएंगे तो फिर WWE को इससे काफी फायदा होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications