WWE SmackDown में Roman Reigns के फैक्शन में नए रेसलर के डेब्यू के बाद बैकस्टेज से चौंकाने वाला अपडेट आया सामने

WWE SmackDown में इस हफ्ते मचा जबरदस्त बवाल
WWE SmackDown में इस हफ्ते मचा जबरदस्त बवाल

SmackDown: WWE WrestleMania 40 के बाद स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड शानदार रहा। द ब्लडलाइन फैक्शन में थोड़ा उथल-पुथल देखने को मिली। टामा टोंगा (Tama Tonga) ने डेब्यू के साथ ब्लडलाइन ज्वाइन कर लिया है। अब इस फैक्शन को लेकर बैकस्टेज से बड़ा अपडेट सामने आ गया है।

Ad

SmackDown के एपिसोड में द ब्लडलाइन का सैगमेंट हुआ। पॉल हेमन ने WrestleMania 40 को लेकर अपनी बात रखी। हेमन ने कहा कि रोमन रेंस के आदेश पर वो मेनिया में टाइटल मैच में मिली हार का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराएंगे। कुछ देर बाद सोलो सिकोआ ने उन्हें रोक दिया।

सिकोआ ने कहा कि हार के बाद कुछ चीजों में बदलाव जरूर होगा। इसके बाद वो जिमी के पास गए और गले मिलकर पीछे की तरफ आ गए। इसके बाद अचानक टामा टोंगा ने आकर जिमी के ऊपर हमला कर दिया। सिकोआ ने भी उन्हें फिर समोअन स्पाइक लगाए। यहां तक कि हेमन ने रेंस को कॉल करना चाहा लेकिन सिकोआ ने उनका फोन ही तोड़ दिया।

Ad

दरअसल टामा टोंगा के डेब्यू को लेकर पिछले कुछ महीनों से विचार चल रहा था। Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार, एक विचार किया जा रहा था कि टामा टोंगा और जैकब फाटू साथ में काम करें। क्योंकि टोंगा के पिता हाकु और द टोंगा किड ने 1970 के दशक में साथ में काम किया था।

WrestleMania 40 के दौरान यह बताया गया था कि जैकब फाटू ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इसके बाद उनकी द ब्लडलाइन में जुड़ने की अटकलें तेज हो गई थी। Fightful Select की रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि WrestleMania 40 के दौरान फाटू बैकस्टेज में मौजूद थे। हालांकि, फाटू का डेब्यू कब होगा इस पर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

WWE में द ब्लडलाइन की आगे की कहानी क्या होगी?

टामा टोंगा NJPW में 15 बार चैंपियन रह चुके हैं। करीब 14 साल तक उन्होंने NJPW में काम किया। सोलो सिकोआ ने टोंगा के साथ मिलकर द ब्लडलाइन से जिमी उसो को निकाल दिया। अब आने वाले समय में ब्लडलाइन फैक्शन में काफी बवाल देखने को मिलेगा। सिकोआ ने इस बार पॉल हेमन को रेंस को कॉल नहीं करने दिया। ये भी बहुत बड़ी बात है और इसका कुछ ना कुछ नतीजा आगे देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो आगे की कहानी बहुत ही मजेदार होने वाली है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications