पूर्व WWE चैंपियन की महीनों बाद संभावित वापसी पर आया बुरा अपडेट, फैंस के लिए बड़ा झटका

..
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं ब्रे वायट
पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन ब्रे वायट हैं

Bray Wyatt: WWE सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) लंबे समय से कंपनी से दूर चल रहे हैं। कुछ समय से कई रिपोर्ट्स में उनकी जल्द ही वापसी की संभावना के बारे में बताया जा रहा था लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। WWE फैंस बेसब्री से पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को रिंग में देखना चाहते हैं।

ब्रे वायट को WWE से दूर हुए 5 महीने का समय बीत चुका है। वो आखिरी बार टीवी पर फरवरी 2023 में दिखे थे, जहां उनकी दुश्मनी पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले के खिलाफ चल रही थी। ऐसा लग रहा था कि WrestleMania 39 में दोनों स्टार्स का आमना-सामना हो सकता था लेकिन ब्रे की अज्ञात चोट के चलते इस स्टोरीलाइन को रद्द करना पड़ा था।

BWE ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि ब्रे वायट, SummerSlam 2023 में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, Ringside News ने इस खबर का खंडन करते हुए हाल ही में अपनी रिपोर्ट में बताया कि ब्रे की वापसी की संभावना ना के बराबर है। सोर्स द्वारा इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि ब्रे वायट की वापसी के लिए कोई प्लान बनाया गया है। वायट के फैंस के लिए यह जरूर बड़ा झटका है।

youtube-cover

Bray Wyatt ने WWE Extreme Rules 2022 में वापसी की थी

WWE ने साल 2021 में बजट कट्स के कारण ब्रे वायट को रिलीज कर दिया था। कंपनी के इस निर्णय ने फैंस को चौंका दिया था। लगभग 1 साल बाद Extreme Rules 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट में ब्रे वायट ने WWE में शानदार वापसी की थी। वापसी के पहले ब्रे ने कई संकेतों से फैंस को उलझाए रखा था।

ईटर ऑफ वर्ल्ड्स के नाम से मशहूर ब्रे वायट की वापसी के बाद पहली दुश्मनी एलए नाइट के खिलाफ हुई थी। उन्होंने नाइट को Royal Rumble 2023 PLE में मात दी थी। फैंस को ब्रे के साथ मास्क पहना हुआ एक नया कैरेक्टर Uncle Howdy भी देखने मिला था। हालांकि, ब्रे के गायब होने के बाद वो भी नहीं दिखे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि ब्रे वायट कब वापसी करते हैं और क्या वो बॉबी लैश्ले के खिलाफ अपनी स्टोरीलाइन को पूरा करेंगे, या किसी नई दुश्मनी की तरफ बढ़ेंगे।

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now