Concerning Update Ahead WrestleMania 41: WWE WrestleMania 41 अब बहुत नजदीक आ गया है। 19 और 20 अप्रैल को इसका आयोजन होगा। फैंस की नजरें इस पर बनी हुई हैं। पूरे साल फैंस इस मेगा इवेंट का इंतजार करते हैं। इस बार भी नाईट 1 और नाईट 2 में बड़े मुकाबले होने वाले हैं। पिछले साल के मेनिया को बहुत सफलता मिली थी। हालांकि, इस साल थोड़ा चिंता में सभी लग रहे हैं। कुछ हफ्तों से फैंस का उत्साह कम रहा है। अब टिकट में बिक्री को लेकर भी बुरी खबर सामने आ रही है।
WrestleMania 40 ने कई रिकॉर्ड तोड़े। पहले ही सभी टिकट बिक गए थे। द रॉक की वजह से भी ये कारनामा हुआ। नाईट 1 में उन्होंने रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को हराया था। इसके बाद नाईट 2 में भी उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में एंट्री की थी। मुकाबले में द अंडरटेकर और जॉन सीना का धमाल भी देखने को मिला था। कंपनी इस साल भी सफलता को दोहराने की कोशिश कर रही है।
Wrestling Observer Newsletter की रिपोर्ट के अनुसार ट्रिपल एच और उनकी टीम पिछले साल की सफलता को दोहराने में सक्षम नहीं हो सकती है क्योंकि टिकट बिक्री बिल्कुल भी सही नहीं रही है। कुछ हफ्ते पहले भी इस तरह की एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि टिकटों की बिक्री में भारी गिरावट इस बार देखने को मिली है। रिपोर्ट के अनुसार WWE ने नाईट 1 के लिए अभी तक 48,621 और नाईट 2 के लिए 51,044 टिकट बेचे हैं। ये आंकड़े बहुत ही चिंताजनक हैं क्योंकि हर दिन 60 हजार से ज्यादा टिकट बेचने की बहुत जरूरत है।
WWE WrestleMania 41 में होंगे कुछ बड़े मुकाबले
WrestleMania 41 नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक की टक्कर होगी। वहीं नाईट 2 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को जॉन सीना के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इसके अलावा भी कंपनी ने बड़े मुकाबले तय किए हैं। विमेंस डिवीजन का जलवा भी देखने को मिलेगा। WWE ने कुछ सरप्राइज भी जरूर प्लान किए होंगे।