'गंध दिमाग से कभी नहीं जाएगी'- WWE रिंग में रोमन रेंस को डॉग फूड से नहलाने वाले रेसलर का अजीबोगरीब बयान आया सामने

wwe
WWE सुपरस्टार की साल 2019 की घटना को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई (Photo: WWE.com))

Baron Corbin On Showering Dog Food Roman Reigns: साल 2019 में WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) और बैरन कॉर्बिन की शानदार राइवलरी रही थी। दोनों के बीच बड़े मुकाबले देखने को मिले थे। SmackDown के एक एपिसोड में कॉर्बिन ने रेंस को डॉग फूड से नहला दिया था। अब इस घटना पर कॉर्बिन की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Ad

दरअसल SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस और डॉल्फ जिगलर के बीच मुकाबला हुआ था। रोमन ने जीत हासिल की लेकिन बाद में उनके ऊपर कॉर्बिन ने अटैक कर दिया था। दोनों ने रेंस को हथकड़ी लगाई और उनके मुंह पर डॉग फूड फेंक दिया।

X पर बैरन कॉर्बिन ने इस पल की एक क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डॉग फूड की गंध उनके दिमाग से कभी नहीं जाएगी। उन्होंने चुटकी लेते हुए ये भी कहा कि इसकी खुशबू अब भी बिल्ली के खाने से बेहतर है।

Ad
Ad

WWE Money in the Bank 2023 में जे उसो ने रोमन रेंस को पिन किया था। इससे पहले ये कारनामा कई साल पहले कॉर्बिन ने किया था। रोमन और बैरन की राइवलरी काफी लंबी चली थी। फैंस बोर भी हो गए थे। हालांकि, दोनों ने इस फ्यूड में अच्छा काम कर तगड़े मुकाबले दिए।

रोमन रेंस के लिए WWE में पिछले चार साल शानदार रहे हैं। हील के रूप में उन्होंने अपने प्रदर्शन से वाहवाही लूटी। अब वो कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे। इस दौरान उन्होंने पॉल हेमन के साथ मिलकर द ब्लडलाइन फैक्शन का निर्माण किया। ये ग्रुप मौजूदा समय में चर्चा का विषय बना रहता है।

WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस का दिखा था जलवा

रोमन रेंस की राइवलरी इस समय सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन से चल रही है। हाल ही में रोमन ने SummerSlam में वापसी कर फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया था। उन्होंने सिकोआ के ऊपर अटैक किया। सिकोआ को कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

सिकोआ और रेंस की राइवलरी अब बहुत ही जबरदस्त हो गई है। ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में जेकब फाटू ने वापसी कर रोमन के ऊपर अटैक किया। सिकोआ ने इसके बाद अपना दम दिखाते हुए असली ट्राइबल चीफ को चारों खाने चित कर दिया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications