WWE दिग्गज बतिस्ता ने द रॉक की एक्टिंग स्किल का मजाक बनाया

साल 2010 के टाइम पर ही WWE दिग्गज बतिस्ता ने हॉलीवुड में कदम रख लिया था। लेकिन इसके कई सालों बाद जाकर उन्हें यहां सफलता मिली थी। साल 2014 में Guardians of the Galaxy से उन्हें सफलता मिली थी। यहां से बतिस्ता को ब्रेक मिला। इसके बाद बतिस्ता हॉलीवुड में कई रोल निभाए और अच्छा काम किया। द रॉक का करियर भी रेसलिंग की दुनिया में सबसे ऊंचा रहा है। और द रॉक भी हॉलीवुड के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में द रॉक का सबसे पहले नाम आता है। द रॉक हॉलीवुड के मेगास्टार हैं।

ये भी पढ़ें: Smackdown के मेन इवेंट में रोमन रेंस के दमदार प्रदर्शन की फैंस ने की जमकर तारीफ

WWE दिग्गज बतिस्ता ने कही बड़ी बात

thethings.com को हाल ही में बतिस्ता ने अपना इंटरव्यू दिया और यहां द रॉक को लेकर उन्होंने बात की और कहा,

द रॉक मूवी स्टार बनने से पहले ही स्टार थे। द रॉक कुछ तो हमेशा से स्पेशल रहा है। मैंं कभी उनसे आगे नहीं निकल सकता हूं। क्या मैं उन्हेें महान एक्टर मानता हूं? नहीं। मैं भी अच्छे रोल चाहता हूं। फास्ट एंड फ्यूरियस जैसी मूवी से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस तरह का स्टारडम मुझे नहीं चाहिए। मैं डेनिस विल्लेनुवी के साथ काम करना चाहता हूं।सैम मेंडेस और जोडी फोस्टर जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करना चाहता हूं। एकेडमी अवॉर्ड विनर के साथ काम करना चाहता हूं। मुझे गर्व है कि मैं कैरेक्टर एक्टर हूं। मुझे इस तरह की इज्जत चाहिए।

द रॉक और बतिस्ता इस समय हॉलीवुड में काम करते हैं। लेकिन द रॉक का जिस तरह का नाम है वैसा बतिस्ता का नहीं है। दोनों प्रोफेशनल रेसलिंग में भी अपना नाम कमा चुके हैं। द रॉक को हॉलीवुड में सफलता पाने के लिए बहुत इंतजार करना पड़ा था। ये दोनों अब रेसलिंग नहीं करते हैं। द रॉक को काफी समय हो गया वो WWE रिंग में नजर नहीं आए। बतिस्ता ने भी रिटायरमेंट ले लिया है।

बतिस्ता ने इस बार द रॉक का मजाक बनाया है। द रॉक भी इसका जवाब दे सकते हैं। द रॉक भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। द रॉक और बतिस्ता की फैन फॉलोविंग काफी तगड़़ी है। खासतौर पर द रॉक तो बहुत बड़े सुपरस्टार इस समय हैं। रेसलिंग में भी काफी नाम उन्होंने कमाया है।

ये भी पढ़ें: WWE Smackdown, 11 सितंबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें