WWE Crown Jewel में चैंपियनशिप मैच से पहले दिग्गज ने किया बड़ा दावा, कंपनी को मिलेगा नया चैंपियन?

..
बेली और बियांका ब्लेयर फिर से एक बार होंगी आमने-सामने
बेली और बियांका ब्लेयर फिर से एक बार होंगी आमने-सामने

Crown Jewel: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) इवेंट 5 नवंबर को सऊदी अरब में आयोजित होने जा रहा है। पूर्व विमेंस चैंपियन बेली (Bayley) ने इवेंट में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए होने वाले मैच से पहले अपनी प्रतिद्वंदी बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) पर निशाना साधा है।

Ad

मिडिल ईस्ट में होने वाले 8वें शो में बेली और बियांका ब्लेयर का मुकाबला लास्ट विमेन स्टैंडिंग मैच में होगा। इसके पहले दोनों Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में एक-दूसरे से भिड़ी थीं, जहां EST के नाम से पहचानी जाने वाली बियांका ब्लेयर ने लैडर मैच में सफलतापूर्वक अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की थी।

Raw के हालिया एपिसोड में बेली ने ब्लेयर को नॉन टाइटल मैच में हराया था। मैच के बाद निकी क्रॉस ने ब्लेयर पर जबरदस्त हमला कर दिया था। SmackDown के हालिया एपिसोड में WWE ने अनाउंस किया कि Crown Jewel में बेली, बियांका ब्लेयर को उनकी Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगी। कंपनी के इस ऐलान के बाद बेली ने ट्विटर पर बड़ा दावा करते हुए कहा कि वो मैच में जीत दर्ज करेंगी। उन्होंने कहा,

"ऐसे समय और स्थान पर, जहां हम हमेशा एक महिला की भूमिकाएं बढ़ा रहे हैं, वहां मैं बियांका ब्लेयर के खिलाफ जीत के साथ अकेली खड़ी हुई दिखाई दूंगी।"
Ad

बेली के दावे पर आया WWE यूनिवर्स का रिएक्शन

Extreme Rules प्रीमियम लाइव इवेंट में बेली को सफलता नहीं मिली थी। अब उनके पास Crown Jewel शो में अपनी हार का बदला चुकाने का बेहतरीन मौका है। दोनों स्टार्स के बीच काफी लंबे समय से दुश्मनी चल रही है। यह संभव है कि मिडिल ईस्ट में होने वाला यह इवेंट इस स्टोरीलाइन के नतीजे का गवाह बने।

बेली के Crown Jewel में जीत दर्ज करने के दावे पर फैंस ने अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि WWE यूनिवर्स ने क्या कहा है:

Ad

(बेली आप जीतने वाली हैं।)

Ad

(बेली इस बार आपकी ही जीत होगी।)

Ad

(बेली अब समय आ गया है कि आपके पास चैंपियनशिप हो।)

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोल मॉडल अपने दावे पर खरी उतर पाती हैं या बियांका फिर से एक बार चैंपियनशिप रिटेन करने में कामयाब होती हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications