WWE Crown Jewel में हुए चैंपियनशिप मैच में 2 दिग्गजों ने रचा इतिहास, John Cena के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

Pankaj
WWE Crown Jewel में हुए मैच को लेकर खास जानकारी
WWE Crown Jewel में हुए मैच को लेकर खास जानकारी

Bayley: WWE Crown Jewel में बेली (Bayley) और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के बीच रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप के लिए लास्ट विमेन स्टैंडिंग मैच हुआ था। एक खास इतिहास इस मैच में रचा गया। बेली इस मैच में हार गईं और बियांका ने खास अंदाज में अपनी चैंपियनशिप रिटेन की। इस बार लगा था कि टाइटल में बदलाव होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इन दोनों विमेंस ने सऊदी अरब में पहली बार विमेंस गिमिक मैच में हिस्सा लिया।

Ad

WWE Crown Jewel में बेली और बियांका ब्लेयर के बीच हुआ था जबरदस्त मुकाबला

Wrestling Stats and Info के ट्विटर हैंडल से खास बात की जानकारी प्राप्त हुई है। बेली और ब्लेयर पहली WWE सुपरस्टार्स हैं जिनके बीच वन-ऑन-वन लेडर, Hell in a Cell और लास्ट विमेन स्टैंडिंग मैच हुआ। WWE Crown Jewel में इनके बीच जो मैच हुआ वो ऐतिहासिक था। दोनों ने इस मैच में इतिहास रच दिया।

Ad

एक और जानकारी सामने आई है। इससे पहले सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है। WWE दिग्गज जॉन सीना और अल्बर्टो डेल रियो के बीच ये तीन मुकाबले हुए थे। हालांकि दोनों के बीच सिंगल्स मैच में ये देखने को नहीं मिला। जबकि बेली और ब्लेयर के बीच तीनों सिंगल्स मुकाबले हुए। बेली और बियांका ने सीना को भी अब पीछे कर दिया।

Ad

SummerSlam 2022 ने बेली ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया था। तब से वो लगातार Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए लड़ रही हैं। Extreme Rules में बेली और बियांका के बीच लैडर मैच हुआ था। इस मैच में बियांका ने जीत हासिल की थी। Crown Jewel में भी बेली को सफलता नहीं मिली। वैसे इस बार लगा था कि बेली चैंपियन बन जाएंगी लेकिन WWE ने अभी भी बियांका के ऊपर भरोसा जताया। बेली और बियांका की राइवलरी आगे भी जारी रहेगी ये देखने वाली बात होगी। अगर ऐसा होगा तो फिर से बेली के पास चैंपियनशिप जीतने का मौका मिलेगा। अब देखना होगा कि WWE ने क्या प्लान तैयार किया है। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में कई चीजों का खुलासा हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications