WWE के पूर्व चैंपियन को Superstar Spectacle के लिए भारत आने की नहीं मिली अनुमति, भावुक होकर सोशल मीडिया पर फैंस से मांगी माफी

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी सामने आई

wwe Superstar Spectacle: बैकी लिंच (Becky Lynch) ने सोशल मीडिया पर एक संदेश भेजकर घोषणा की कि वह WWE Superstar Spectacle के लिए भारत नहीं आएंगी। इस खबर को सुनकर भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगेगा।

8 सितंबर को हैदराबाद में Superstar Spectacle का आयोजन होगा। शो के लिए कई बड़े नामों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें जॉन सीना, सैथ रॉलिंस, सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस शामिल हैं। ये सभी सुपरस्टार्स अपना जलवा दिखाएंगे।

WWE के शीर्ष सुपरस्टार्स में से एक बैकी लिंच ने हाल ही में ट्विटर पर खुलासा किया कि उन्हें हैदराबाद के लिए फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई और वह शो में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने फैंस से माफी मांगी और कहा कि वह भारत में प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक थीं। दरअसल उनका पासपोर्ट थोड़ा सा फट गया था, इस वजह से उन्हें दक्षिण एशियाई देश की यात्रा करने से रोक दिया गया।

मुझे हैदराबाद, भारत के सभी फैंस के लिए खेद है। मैं आपके लिए प्रदर्शन करने के लिए बहुत उत्साहित थी लेकिन मेरे पासपोर्ट के थोड़े फट जाने के कारण मुझे अपनी उड़ान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई।

WWE दिग्गज John Cena का भारत में होगा बहुत बड़ा मुकाबला

Superstar Spectacle में फैंस को मजा आएगा। मेन रोस्टर के बड़े सुपरस्टार्स यहां प्रदर्शन करेंगे। जॉन सीना Superstar Spectacle में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर टैग टीम मैच में इम्पीरियम मेंबर्स लुडविग काइज़र & जियोवानी विंची का सामना करेंगे। सीना का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

रिया रिप्ली इस इवेंट में नटालिया के खिलाफ मैच में अपना विमेंस वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करती हुई दिखाई देंगी। भारतीय सुपरस्टार्स वीर महान, सांगा और जिंदर महल का जलवा भी फैंस को देखने को मिलेगा। कंपनी ने कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज भी प्लान किया होगा।

बैकी लिंच का ना आना जरूर सभी के लिए दुख की बात है। लिंच इस समय कंपनी की बहुत बड़ी सुपरस्टार हैं। Raw में लगातार उनका अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अगर उनका एक्शन भारत में दिखता तो फिर फैंस को भी मजा आता। लिंच भी बहुत निराश नज़र आईं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment