मनी इन द बैंंक के बाद हुई पहली WWE रॉ काफी शानदार हुई। बैकी लिंच (Becky Lynch) ने यहां पर वापसी की। रेसलमेनिया 36 (WrestleMania 36) के बाद पहली बार वो टीवी पर नजर आईं। लेकिन इस बार उन्होंने फैंंस को चौंका दिया और सबसे बड़ा झटका दिया। बैकी लिंच ने बड़़ा ऐलान करते हुए कहा कि वो इस समय प्रेग्नेंट हैं और वो रिंग से अब दूर रहेंगी। इस खबर को सुनकर सभी फैंस हैरान हो गए। बैकी लिंच ने अपना रॉ विमेंस टाइटल भी छोड़ दिया। ये भी पढ़ें-WWE Raw रिजल्ट्स: 11 मई 2020इस ऐलान के बाद पहली बार बैकी लिंच ने अपने WWE फ्यूचर को लेकर कमेंट किया। I have no idea what happens from here, but I do know that you’ve made all my dreams come true. I entered the PC in 2013 not knowing anyone, I'll leave that same building tonight with my new family. Thank you all so much. pic.twitter.com/auSvwtx3gp— The Man (@BeckyLynchWWE) May 12, 2020बैकी लिंच ने छोड़ा टाइटलबैकी लिंच ने अपने फैंस को धन्यवाद दिया है। और साथ ही साथ कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि रिंग में आगे उनका फ्यूचर क्या होगा। बैकी लिंच ने इस हफ्ते रॉ में वापसी की और काफी भावुक होकर ऐलान किया। बैकी जब आई तब उनके हाथ में मनी इन द बैंक ब्रीफकेस था। उस वक्त किसी को समझ नहीं आ रहा था कि बैकी इतनी भावुक और ब्रीफकेस लेकर क्यों आई। ये पल काफी अजीब फैंस को लग रहा था। इसके बाद पहले उन्होंने असुका को रॉ विमेंस चैंपियनशिप दिया और फिर बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं। बैकी लिंच ने काफी भावुक होकर बोला की उन्हें कुछ वक्त का ब्रेक लेना पड़ेगा और रिंग से दूर रहना होगा क्योंकि वो प्रेग्नेंट हैं। जिसके कारण वो टाइटल को छोड़ रही हैं।बैकी लिंच ने अचानक ये ऐलान कर पूरे रेसलिंग वर्ल्ड को चौंका दिया है। फैंस को समझ नहीं आ रहा है कि अचानक ये कैसे हो गया है। बैकी लिंच करीब एक साल से रॉ विमेंस चैंपियन थीं। इस तरह उन्होंने अब अपना टाइटल छोड़ दिया। इस बात से हालांकि काफी फैंस नाराज है। कई सुपरस्टार्स ने बैकी लिंच को बधाई भी दी है।