WWE Royal Rumble 2022 में इस बार दिग्गज रोंडा राउजी की वापसी हो सकती हैं। कई रिपोर्ट में ये बात सामने आ गई है। कहा जा रहा है कि रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में रोंडा राउजी (Ronda Rousey) और बैकी लिंच (Becky Lynch) के बीच मैच भी हो सकता है। WWE ने अपना प्लान तैयार कर लिया है। इन अफवाहों पर अब बैकी लिंच ने तंज कस दिया है।WWE Raw विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने किया ट्वीटरोंडा राउजी को लेकर पहले कई बयान बैकी लिंच ने दिए। बैकी लिंच ने हमेशा राउजी को चुनौती दी। शायद इस बार दोनों के बीच सिंगल मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है। Bleacher Report ने हाल ही में रोंडा की वापसी को लेकर बयान दिया। इस पर बैकी लिंट ने ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी। बैकी लिंच ने एक तस्वीर पोस्ट की और इसमें उनके हाथ में टाइटल भी है। बैकी लिंच ने शानदार कैप्शन भी लिखा। राउजी के ऊपर बैकी लिंच ने तंज कसा और हमेशा की तरह उन्हें हराने की बात कही।The Man@BeckyLynchWWEWas wondering if you’d show up again. I’ve still got her and she’s doing great twitter.com/brwrestling/st…B/R Wrestling@BRWrestlingWWE is “pushing” for a Ronda Rousey return to the ring, per @SeanRossSapp10:18 AM · Jan 25, 2022112241237WWE is “pushing” for a Ronda Rousey return to the ring, per @SeanRossSapp https://t.co/nys8qQSZPSWas wondering if you’d show up again. I’ve still got her and she’s doing great😘 twitter.com/brwrestling/st… https://t.co/Xy0IMfGUoYकई साल से फैंस बैकी लिंच और रोंडा राउजी के बीच सिंगल मैच का इंतजार कर रहे हैं। WrestleMania 35 में इन दोनों के बीच मैच होने वाला था लेकिन अंत में शार्लेट फ्लेयर को भी डाल दिया गया था। इस ट्रिपल थ्रेट मैच के बाद रोंडा राउजी WWE टीवी पर नजर नहीं आईं।Royal Rumble 2018 में रोंडा राउजी ने WWE में डेब्यू किया था। अब इस बार भी विमेंस रंबल मैच में कुछ अलग नजारा देखने को मिल सकता है। रोंडा राउजी वापसी कर विमेंस रंबल मैच अपने नाम कर सकती हैं। इसके बाद वो Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच को चुनौती देंगी। मेगा इवेंट में फिर दोनों के बीच मैच हो सकता है। खैर अभी तक राउजी और WWE द्वारा उनकी वापसी को लेकर कोई भी कंफर्म जानकारी नहीं दी गई है। 30 जनवरी को Royal Rumble इवेंट का आयोजन होगा। WWE ने कुछ बड़े सरप्राइज इस इवेंट के लिए प्लान किए है। शायद रोंडा राउजी भी वापसी कर अपने फैंस को सरप्राइज देंगी।