बैकी लिंच की कुल कमाई और संपत्ति

Last Modified Nov 17, 2022 14:31 IST

बैकी लिंच आयरिश प्रोफेशनल रेसलर हैं। बैकी मौजूदा समय में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं और वो इस वक्त Raw का हिस्सा हैं। बैकी लिंच का असली नाम रेबेका क्विन है। उनका जन्म 30 जनवरी 1987 को लाइमरिक, आयरलैंड में हुआ था और साल 2022 में उनकी उम्र 35 साल हो चुकी हैं। बैकी लिंच रेसलिंग की दुनिया में जाना-माना चेहरा हैं और उन्हें टॉप विमेंस स्टार्स में से एक माना जाता है। मौजूदा समय में WWE के विमेंस डिवीजन में बैकी लिंच के इम्पैक्ट को इग्नोर नहीं किया जा सकता है और उन्होंने WWE में विमेंस रेसलिंग को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच की हाईट 5 फुट 6 इंच है जबकि उनका वजन 135 पाउंड यानि 61 किलो है। बता दें, बैकी लिंच ने साल 2002 में प्रोफेशनल रेसलर बनने के लिए ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था और उन्हें ट्रेनिंग देने वालों में WWE सुपरस्टार फिन बैलर भी शामिल हैं। बैकी लिंच की शादी हो चुकी है और उन्होंने WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस से शादी की है। सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच जून 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों को रॉक्स नाम की एक बेटी भी है।

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच का नेट वर्थ

बैकी लिंच को रेसलिंग बिजनेस का हिस्सा बने लगभग दो दशक बीत चुके हैं। रेसलिंग बिजनेस में इतना लंबा समय बिताने की वजह से बैकी के लिए अच्छी-खासी संपत्ति बनाना कोई हैरानी की बात नहीं है। बता दें, caknowledge के अनुसार, साल 2022 में बैकी लिंच का नेट वर्थ 7 मिलियन डॉलर यानि 56 करोड़ 35 लाख और 31 हजार रूपये हैं। बैकी लिंच का करियर खत्म होने में अभी कई साल बचे हैं और करियर खत्म होने से पहले उनके नेट वर्थ में कई गुना की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

बैकी लिंच की सैलरी

बैकी लिंच मौजूदा समय में WWE में बहुत बड़ी सुपरस्टार बन चुकी हैं। यही कारण है कि हैरानी की बात नहीं है कि उन्हें सैलरी के तौर पर बहुत बड़ी रकम दी जाती है। बैकी लिंच WWE की तरफ से सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सुपरस्टार्स में से एक हैं और WWE के बाहर भी ऐसे काफी कम रेसलर हैं जिन्हें बैकी लिंच जितनी सैलरी दी जाती है। बता दें, बैकी लिंच को उनके मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से हर साल 3,100,000 मिलियन डॉलर यानि करीब 24 करोड़ 95 लाख और 63 हजार रूपए मिलते हैं।

बैकी लिंच की कमाई

बैकी लिंच की कमाई के कई जरिए हैं। बैकी की कमाई का बड़ा हिस्सा रेसलिंग से आता है। इसके अलावा वो एक्ट्रेस भी हैं और ब्रांड्स प्रमोशंस के जरिए भी उनकी अच्छी कमाई हो जाती है।

बैकी लिंच की उपलब्धियां

बैकी लिंच को अपने WWE करियर के दौरान काफी सफलता मिली है। बैकी अभी तक अपने WWE करियर के दौरान कुछ ऐसी चीज़ें हासिल कर चुकी हैं जो कि कई विमेंस सुपरस्टार्स अपने पूरे करियर के दौरान भी हासिल नहीं कर पाती हैं। यह चीज़ दर्शाती है कि बैकी लिंच का WWE पर कितना दबदबा है। बता दें, बैकी लिंच 4 बार की SmackDown विमेंस चैंपियन, 2 बार की Raw विमेंस चैंपियन और साल 2019 की Royal Rumble विजेता रह चुकी हैं। बैकी लिंच WWE में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीतने वाली पहली विमेंस सुपरस्टार थीं। इसके अलावा बैकी लिंच ने साल 2019 में WrestleMania को मेन इवेंट भी किया था।

यही नहीं, शोज ऑफ शोज के मेन इवेंट में वो शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी को हराकर डबल चैंपियन बनने में भी कामयाब रही थीं। बता दें, बैकी लिंच ने SummerSlam 2018 में शार्लेट फ्लेयर को हराकर हील टर्न लिया था और यह उनके करियर के सबसे यादगार पलों में से एक है। बैकी लिंच के इस हील टर्न ने उनके करियर को नई दिशा दी थी और इसके बाद ही वो कंपनी के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक बनकर उभरी थीं। बैकी लिंच का रेसलिंग करियर खत्म होने में अभी काफी समय बचा हुआ है और उन्हें अभी भी काफी कुछ हासिल करना है। देखा जाए तो बैकी लिंच का करियर जितना शानदार रहा है, उनका भविष्य में WWE हॉल ऑफ फेम में जगह बनाना लगभग तय है।

बैकी लिंच का करियर

बैकी लिंच ने जून 2002 में रेसलिंग की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था और इसके 5 महीने बाद उन्होंने रेबेका नॉक्स के रूप में प्रोफेशनल रेसलिंग में अपना डेब्यू किया था। अपने करियर की शुरूआत में बैकी लिंच अपने भाई के साथ मिलकर मिक्स्ड टैग टीम मैचों में कम्पीट करती हुई दिखाई दी थीं। इसके बाद बैकी लिंच ने मई 2005 में इंडीपेंडेट सर्किट में कदम रखा था। बैकी लिंच साल 2013 तक इंडीपेंडेट सर्किट का हिस्सा रहीं और इस दौरान उन्होंने कई अलग-अलग कंपनियों के लिए काम किया।

बैकी लिंच ने आखिरकार अप्रैल 2013 में WWE के साथ दो साल का डेवलपमेंटल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। 29 अगस्त 2013 को उन्हें WWE की तरफ से बैकी लिंच नाम दिया गया था। इसके बाद बैकी लिंच ने 13 जुलाई 2015 को शार्लेट फ्लेयर और साशा बैंक्स के साथ Raw के एपिसोड के जरिए WWE मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था। बैकी लिंच ने अपने WWE करियर के दौरान सिंगल्स डिवीजन के साथ-साथ टैग टीम डिवीजन में भी काफी काम किया। इसके अलावा उनके शार्लेट फ्लेयर, रोंडा राउजी, एलेक्सा ब्लिस, साशा बैंक्स जैसे सुपरस्टार्स के खिलाफ फिउड को काफी पसंद किया गया था। बैकी लिंच चोटिल होने की वजह से इस वक्त ब्रेक पर हैं और कंपनी में उनका आखिरी फिउड बियांका ब्लेयर के खिलाफ देखने को मिला था।

बैकी लिंच का दान-पुण्य

WWE सुपरस्टार्स का शेड्यूल काफी बिजी होता है और बैकी भी काफी व्यस्त रहती हैं। हालांकि, इसके बावजूद भी बैकी लिंच समय निकालर दान-पुण्य करने से नहीं चूकती हैं। बैकी लिंच WWE द्वारा सपोर्ट किए गए Make-A-Wish, the Susan G. Komen Foundation और Connor's Cure जैसी संस्थानों के लिए काम कर चुकी हैं। इसके अलावा बैकी लिंच अपनी इच्छा से कई दूसरे चैरिटी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। साथ ही, बैकी लोगों को किसी आपदा से उबारने के लिए कई बार फंड जमा करने का भी काम कर चुकी हैं। यह चीज़ दर्शाती है कि बैकी लिंच असल जिंदगी में कितनी अच्छी इंसान हैं।

Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications