WWE में कोरोना वायरस का खौफ, सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ने टाली अपनी शादी?

Enter caption

डब्लू डब्लू ई(WWE) रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच का मुकाबला रेसलमेनिया 36 में शायना बैजलर के साथ होगा। बैकी लिंच अपना टाइटल शायना के खिलाफ डिफेंड करेंगी। स्पोर्टिंग न्यूज में हाल ही में द मैन ने अपना इंटरव्यू दिया और कई बड़े मुद्दों पर उन्होंने यहां पर चर्चा की। कोरोना वायरस के चलते प्रभावित होने को लेकर भी उन्होंने बयान दिया। बैकी लिंच ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते उनका शादी का प्लान भी प्रभावित हो गया। पिछले साल सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ने अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। अब दोनों शादी का प्लान कर रहे हैं।

Ad

यह भी पढ़े:- WWE WrestleMania 36: 5 चीजें जो इस पीपीवी में जरूर होनी चाहिए

बैकी लिंच ने कहा,

इस समय भी ऐसा ही है जैसे चीजों को एडजस्ट करके आगे कदम बढ़ाते हैं। खुद की हेल्थ और आसपास रहने वालों की केयर करना बहुत जरूरी है। ये ही चीज सबसे पहले आती है।

लिंच और रॉलिस का रिलेशन अब काफी पुराना हो गया है। रेसलमेनिया सीजन में हो रहे कई पब्लिक इवेंट में ये दोनों साथ आ रहे हैं। पहले बैकी लिंच ने इस बात के संकेत दिए थे कि वो रॉलिंस के साथ रिलेशनशिप में है। लेकिन बाद में सैथ ऱॉलिंस इंस्टाग्राम पर पिक्चर पोस्ट कर इस बात का खुलकर ऐलान कर दिया था। पिछले साल एक्सट्रीम रूल्स में बैकी लिंच और रॉलिंस ने साथ मिलकर कॉर्बिन और लेसी इवांस का सामना किया था। इस साल इन दोनों का शादी का प्लान था लेकिन अभी कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में सभी लोग पहले अपनी हेल्थ का ध्यान दे रहे हैं। बैकी लिंच ने भी यही बात कही है। सैथा रॉलिंस का सामना रेसलमेनिया में केविन ओवेंस के साथ होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications