रॉ का एपिसोड बढ़िया रहा जहां शो की शुरुआत जबरदस्त रही। डब्लू डब्लू ई (WWE) ने साल के अंतिम एपिसोड में कुछ बड़ी चीज़ें बुक की थी। देखा जाए तो WWE ने फैंस की उम्मीदों के अनुसार काम किया। रेड ब्रांड के शो में कुछ जबरदस्त मैच भी देखने को मिले।2019 के अंतिम एपिसोड में WWE ने बढ़िया काम किया। इतना अच्छा शो होने के बाद भी कुछ बड़ी गलतियां भी देखने को मिली जो शो की बुरी बात बन गयी। इसलिए हम बात करने वाले हैं साल 2019 के अंतिम रॉ के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में।#1 अच्छी बात: रैंडी ऑर्टन ने ऑडियंस के साथ मजाक किया*AND SCENE*#RKOOuttaNowhere #RAW @RandyOrton pic.twitter.com/x5mmCyAzaC— WWE (@WWE) December 31, 2019लाइव इवेंट में लड़ते समय रैंडी ऑर्टन बुरी तरह चोटिल हो गए थे। इसके बाद रॉ में उन्होंने प्रोमो कट किया, उन्होंने इस दौरान रिटायरमेंट के बारे में भी बात की। इसके बाद एजे स्टाइल्स ने रिंग में आकर ऑर्टन से बुरी तरह बर्ताव किया।चोटिल होने की वजह से वह कुछ भी नहीं कर पाए। जाते समय ऑर्टन ने स्टाइल्स को फिर रिंग में बुलाया। बाद में ऑर्टन ने स्टाइल्स पर एक RKO मारकर फैंस को चौंका दिया। ऑर्टन ने फैंस के साथ बड़ा मजाक किया।#1 बुरी बात: नटालिया ने ओपन चैलेंज को स्वीकार किया.@NatbyNature is left SPEECHLESS following her match with @MsCharlotteWWE on #RAW... pic.twitter.com/0p0qTXAgA1— WWE (@WWE) December 31, 2019नटालिया एक अच्छी सुपरस्टार है। जब शार्लेट ने ओपन चैलेंज रखा, उस समय फैंस काफी उत्साहित हो गए थे। फैंस की रुचि नटालिया को देखकर खत्म हो गयी क्योंकि दोनों सुपरस्टार्स के बीच कई सारे मैच हो चुके हैं।शार्लेट और नटालिया ने अपने पूरे करियर में कई मौकों पर एक दूसरे का सामना किया है। WWE ने फिर इस मैच को बुक करके फैंस की रुचि को खत्म कर दिया जो एक बुरी बात रही। ये भी पढ़ें:- 8 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने इस दशक में चौंकाने वाली वापसी की