WWE SmackDown Live, 6 नवंबर 2018: शो की अच्छी और बुरी बातें

स्मैकडाउन लाइव
स्मैकडाउन लाइव

#1 बुरी बात: क्या इसकी जरूरत थी

शेन मैकमैहन वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ
शेन मैकमैहन वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ

शेन मैकमैहन का WWE वर्ल्ड कप जीतना सभी के लिए हैरानी की बात थी और ऐसा कदम उठाए जाने को लेकर कई तर्क सामने आ रहे थे। कइयों का मानना था कि इसके बाद शेन मैकमैहन का हील टर्न होगा। तो वहीं कई ऐसा समझ रहे थे कि इसकी मदद से सर्वाइवर सीरीज की स्टोरीलाइन आगे बढ़ेगी। लेकिन इस हफ्ते ऐसा कुछ होते दिखाई नहीं दिया।

शेन मैकमैहन बेबीफेस रूप में ही दिखें और उन्होंने अपनी जीत का श्रेय बैकस्टेज स्टार्स को दिया जिसके बाद सवाल उठता है कि क्या उन्हें सच मे ये जीतना चाहिए था। ये वर्ल्ड जीतकर कोई दूसरा स्टार अपना करियर बना सकता था। शेन मैकमैहन द्वारा इसे जीतने का कोई मतलब नहीं बन रहा।

अगर द मिज़ इसे जीते होते तो हील रूप में अच्छा काम कर सकते थे। देखने वालों को भी उसमें मजा आता। शेन मैकमैहन को वर्ल्ड कप जितवाकर WWE ने मौका गंवा दिया।

Quick Links