WWE Raw, 15 जून 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें

Raw में दिग्गज
Raw में दिग्गज

2- अच्छी बात: डॉमिनिक का Raw में नजर आना

सैथ रॉलिंस ने रे मिस्टीरियो को बुलाया था लेकिन वो नहीं आए थे। इसके बजाय डॉमिनिक ने एंट्री की और सैथ रॉलिंस सहित उनके साथियों पर हमला किया। Raw की इस पूरी स्टोरीलाइन को काफी रोचक बना दिया गया है।

लग रहा है कि डॉमिनिक अपने पिता के साथ टैग टीम में डेब्यू कर सकते हैं। इस नए स्टार का डेब्यू समरस्लैम या अगले महीने देखने को मिल सकता है। डॉमिनिक साफ तौर पर फ्यूचर स्टार के रूप में नजर आ रहे हैं।

2- बुरी बात: आर-ट्रुथ का Raw में किरदार

आर-ट्रुथ की कॉमेडी टाइमिंग सबसे बढ़िया है और अब तो उनके पास 24/7 चैंपियनशिप भी आ गयी है। इसके बाद भी कंपनी उन्हें काफी अलग तरीके से बुक कर रहा है। पिछले कुछ हफ्ते ट्रुथ के लिए खराब रहे हैं।

आर-ट्रुथ का Raw में किरदार अजीब रहा है। WWE को जल्द ही उन्हें पहले की तरह शानदार सैगमेंट्स में बुक करना चाहिए। इससे 24/7 चैंपियन आर-ट्रुथ का औदा जरूर बढेगा।

ये भी पढ़ें- WWE Raw रिजल्ट्स: 15 जून, 2020