WWE SmackDown, 4 जून 2019:  शो की सबसे अच्छी और बुरी बातें

Enter caption

गोल्डबर्ग के इर्द गिर्द गार्ड्स का ना होना: बुरा

Enter caption

प्रदर्शन से अलग एक चीज जो गोल्डबर्ग को महान बनाती है वह है उनकी एंट्रेंस। उनके आगे पीछे काफी संख्या में गार्ड्स चल रहे होते हैं परन्तु इस सप्ताह के स्मैकडाउन एपिसोड में ऐसा नहीं हुआ।

ऐसा भी हो सकता है कि WWE उस स्थिति में नहीं है कि किसी सुपरस्टार की एंट्रेंस मात्र में बेकार का पैसा खर्च कर दिया जाए। गार्ड्स के ना होने का कारण कुछ भी रहा हो मगर अधिकतर फैंस को इस सप्ताह उनकी एंट्रेंस अच्छी नहीं लगी।

यह भी पढ़ें: स्मैकडाउन में गोल्डबर्ग और अंडरटेकर आमने-सामने

एलेक्सा ब्लिस का इन रिंग रिटर्न: अच्छा

Enter caption

काफी समय से एलेक्सा ब्लिस रिंग से बाहर रही और फैंस भी सोचने पर मजबूर हो गए थे कि आख़िर WWE में उनका भविष्य क्या है। यहां तक कि उन्हें मनी इन द बैंक से भी बाहर कर दिया गया था।

अब चाहे लम्बे अरसे बाद ही सही मगर वो सफल रूप से रिंग में वापसी कर चुकी हैं। एक फैन के तौर पर हम सभी ने काफी ऐसे सुपरस्टार्स को समय से पहले रिटायर होते देखा है, हम नहीं चाहते थे कि ब्लिस के साथ भी वही हो। दुआएं रंग लाईं और अब वो दर्शकों का एक बार फिर मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह फिट हैं।

Quick Links