WWE Raw, 8 जुलाई 2024: 2 अच्छी चीज़ें जो रॉ में देखने को मिलीं और 2 जो बहुत बुरी रहीं

Ujjaval
WWE Raw में रिया रिप्ली की वापसी बेहतरीन रही (Photo: WWE.com)
WWE Raw में रिया रिप्ली की वापसी बेहतरीन रही (Photo: WWE.com)

WWE Raw Best & Worst: WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद यह रेड ब्रांड का पहला एपिसोड रहा और WWE ने फैंस का ध्यान खींचने की पूरी कोशिश की।

Ad

SummerSlam 2024 के लिए हाइप तैयार की गई। WWE Raw में हुई कुछ चीज़ें बहुत रोचक रही। इसी बीच कुछ जगहों पर कंपनी ने अपने फैंस को निराश कर दिया। इस आर्टिकल में हम WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड को लेकर अच्छी और बुरी बातों पर चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE Raw की अच्छी बात: रिया रिप्ली की वापसी

Ad

WWE Raw का विमेंस डिवीजन पिछले कुछ समय से काफी संघर्ष कर रहा था। रिया रिप्ली चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर हो गई थीं और बैकी लिंच भी इस समय ब्रेक पर हैं। वो WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं। ऐसे में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन के पास उनके अच्छे विरोधी नहीं थे।

कई फैंस जल्द से जल्द रिया रिप्ली की वापसी देखना चाहते थे। Raw के एपिसोड में रिप्ली की चौंकाने वाली वापसी हुई। उन्होंने मेन इवेंट मैच के बाद एंट्री की और उन्हें देखकर लिव भाग गईं। अब डॉमिनिक मिस्टीरियो, लिव मॉर्गन और उनका स्टोरीलाइन एंगल देखने लायक रहेगा।

1- बुरी बात: WWE द्वारा गुंथर को शो में बुक नहीं करना

Ad

गुंथर को WWE द्वारा King of the Ring बनाने के बाद से ही अच्छी बुकिंग नहीं मिली है। वो ज्यादातर शोज़ को मिस करते हुए नज़र आए है। अब SummerSlam में वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले हैं। रेड ब्रांड के इस शो द्वारा अगले इवेंट के लिए बिल्डअप शुरू हो गया है।

इसी वजह से गुंथर और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट के बीच स्टोरीलाइन को शुरू करने का सबसे अच्छा मौका Raw में था। इसके बावजूद WWE ने गुंथर का पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो सैगमेंट दिखाया। कंपनी को इस बड़े मैच के लिए हाइप बनाने की जरूरत है और अगर गुंथर लगातार शो में आएंगे, तो ही हाइप तैयार हो पाएगी।

2- अच्छी बात: सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का WWE Raw में सैगमेंट

Ad

WWE Raw के एपिसोड की शुरुआत सीएम पंक ने की। उन्होंने काफी शानदार प्रोमो कट किया और ड्रू मैकइंटायर पर निशाना साधा। इस सैगमेंट में सैथ रॉलिंस का दखल हुआ। वो इस बात से खुश नहीं थे कि सीएम पंक के ड्रू मैकइंटायर पर हमले के कारण उनकी हार हुई है। उन्होंने पंक की बेइज्जती की।

यहां से सैथ ने बेस्ट इन द वर्ल्ड के खिलाफ मैच टीज़ कर दिया। उन्होंने कहा कि जब पंक लड़ने के लिए क्लियर हो जाएंगे, वो उनकी हालत खराब कर देंगे। दोनों ही रेसलर्स के बीच इस प्रोमो सैगमेंट द्वारा स्टोरीलाइन अलग लेवल पर चले गई है। भले ही अभी मैच देखने को नहीं मिलेगा लेकिन उन्होंने फैंस को ट्रेलर दे दिया है कि चीज़ें किस तरह से आगे बढ़ने वाली हैं।

2- बुरी बात: WWE द्वारा ब्रॉन स्ट्रोमैन की जजमेंट डे के साथ स्टोरीलाइन को लंबा खींचा जाना

Ad

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने 29 अप्रैल 2024 को Raw के दौरान वापसी की थी। इसके बाद से ही वो जजमेंट डे के साथ दुश्मनी का हिस्सा हैं। कई महीनों से वो इसी स्टोरीलाइन में बने हुए हैं। पहले LWO की जजमेंट डे के साथ स्टोरीलाइन में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने अहम किरदार निभाया।

अब ऑसम ट्रुथ के साथ ब्रॉन काम करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस हफ्ते Raw में स्ट्रोमैन ने मिज़ और आर-ट्रुथ के साथ टीम बनाकर जजमेंट डे का सामना किया। इस मुकाबले में उनकी हार हुई। फैंस अब उन्हें लगातार इस हील फैक्शन के खिलाफ देखकर बोर हो गए हैं। WWE को उनके लिए कुछ नया सोचना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications