रॉयल रंबल (Royal Rumble) के बाद रॉ (Raw) का एपिसोड काफी शानदार रहा। WWE ने कई धमाकेदार मैच तय किये थे। शो में दो चैंपियनशिप मैच देखने को मिले थे। साथ ही मेन इवेंट में दिग्गज सुपरस्टार्स के बीच अधूरी स्टोरीलाइन का अंत हुआ। इसके आलवा एक धमाकेदार डेब्यू भी देखने को मिला। कहा जा सकता है कि Raw का ये एपिसोड शानदार एक्शन से भरा हुआ था।Why @WWESheamus WHY?!The Celtic Warrior has just Brogue Kicked his best friend @DMcIntyreWWE on #WWERaw! pic.twitter.com/YoDWX6oyuN— WWE (@WWE) February 2, 2021ये भी पढ़ें:- द फीन्ड के साथी के मुंह से बहते हुए खून के कारण ऐज को मिली जीत, 14 बार के चैंपियन की डर से हालत खराबहर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और कुछ बुरी बातें रहती हैं। Raw का ये एपिसोड जरूर ही रोचक था लेकिन कुछ जगहों पर WWE ने अपने फैंस को जरूर ही निराश किया। इसके चलते Raw में कुछ मौकों पर WWE ने बढ़िया काम किया और कुछ चीज़ें फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई होगी। इसलिए हम Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों पर नजर डालेंगे।1- अच्छी बात: शेमस का ड्रू मैकइंटायर को Raw में धोखा देनाit’s on... friend. 🇮🇪v🏴󠁧󠁢󠁳󠁣󠁴󠁿 https://t.co/MDC6nIRCKJ— Sheamus (@WWESheamus) February 2, 2021ड्रू मैकइंटायर ने Raw के एपिसोड की शुरुआत करते हुए प्रोमो कट किया था। इस दौरान ऐज वहां आए थे। खैर, शेमस ने एंट्री की थी और वो ड्रू की तरफदारी कर रहे थे। Raw की शुरुआत में चीज़ें काफी साधारण लग रही थी और फिर ऐज रिंग छोड़कर बैकस्टेज चले गए। इसके बाद ड्रू मैकइंटायर और शेमस आपस में बात कर रहे थे।ये भी पढ़ें:- Royal Rumble के बाद WWE चैंपियन को मिला नया प्रतिद्वंदी, 20 साल पुराना दोस्त बना दुश्मनइस दौरान मैकइंटायर ने टाइटल उठाने हाथ ऊपर किया और जब पीछे पलटे तो उनके दोस्त ने उनपर जबरदस्त हमला किया। ये एक बड़ा शॉक रहा था। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। खैर, WWE लंबे समय से दोनों की दुश्मनी टीज़ कर रहा था। अब जाकर शेमस ने मैकइंटायर को धोखा दिया। बाद में मैकइंटायर ने शेमस के चैलेंज को स्वीकारा भी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।